Haryana News: हरियाणा के 12 जिलों में कल प्राइवेट और सरकारी स्कूल रहेंगे बंद

0
83
यह अवकाश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा। स्कूल प्रबंधन को भी आदेश के अनुसार संस्थान बंद रखने होंगे।
Haryana News: स्कूल प्रबंधन को भी आदेश के अनुसार संस्थान बंद रखने होंगे।
Haryana News: स्कूल प्रबंधन को भी आदेश के अनुसार संस्थान बंद रखने होंगे।

अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन से पालन करने के निर्देश
Haryana News, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा के 12 जिलों में कल यानी की सोमवार को प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। 16 अगस्त को जारी आदेश में जिले के सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों तक इस आदेश की सूचना तत्काल पहुंचाएं।

साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अवकाश के आदेश का सख्ती से पालन हो। आदेश के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आदेश के मुताबिक, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, करनाल, हिसार, चरखी दादरी, हांसी, फरीदाबाद, कैथल, रोहतक और झज्जर में स्कूल बंद रहेंगे। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने 16 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी कर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मंत्री आरती राव और श्रुति चौधरी ने की थी अवकाश की घोषणा

दरअसल, 15 अगस्त को विभिन्न परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई स्कूली बच्चे और टीचर्स कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसको लेकर जब झज्जर में मंत्री आरती राव ने छुट्टी की घोषणा की तो बच्चे तालियां बजाने लगे। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने 15 अगस्त को पंचकूला जिले के सभी स्कूलों के लिए 17 अगस्त को अवकाश की घोषणा की थी।

सरकारी के साथ निजी स्कूल भी रहेंगे बंद

DEEO की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 अगस्त को बंद रहेंगे। यानी यह अवकाश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा। स्कूल प्रबंधन को भी आदेश के अनुसार संस्थान बंद रखने होंगे।

ये भी पढ़ें: वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 लोग घायल, मची अफरा-तफरी