Panipat Crime: पानीपत में म्यूचुअल फंड एजेंट पर हमला, बदमाशों ने 5 लाख रुपये लूटे, वारदात CCTV में कैद

0
114
Panipat News, Panipat Robbery, Haryana Crime News, Panipat CCTV Footage, Saurabh Anand, Sector 11 Panipat, पानीपत लूट, पानीपत क्राइम न्यूज़, हरियाणा अपराध समाचार, सेक्टर 11 पानीपत में हुई लूट का वीडियो
पानीपत में म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट का काम करने वाले शख्स पर हमला करके 5 लाख की लूट की गई।

Panipat Loot Viral Video: हरियाणा के पानीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के सेक्टर-11 मार्केट में सोमवार देर शाम म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट का काम करने वाले सौरभ पर 8 से 10 बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सौरभ के पास दो पॉलीथिन में करीब 8 लाख रुपये की नकदी थी। वारदात के बाद घायल सौरभ को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

कार के पास पहुंचते ही बदमाशों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-11 निवासी सौरभ आनंद का बाजार में हैदराबादी श्मशान घाट के सामने इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड का कार्यालय है। सोमवार शाम करीब 8 बजे वह कार्यालय बंद करने के बाद आहूजा स्वीट्स के पास खड़ी अपनी कार में बैठने जा रहे थे। इसी दौरान करीब आठ-दस हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और सीमेंट की ईंटों से हमला कर दिया। हमलावरों ने सौरभ के सिर पर डंडे से वार करने की कोशिश की। उन्होंने झुककर खुद को बचाया, लेकिन हमले में उनके हाथ-पैरों पर चोटें आईं। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद हमलावर सौरभ के हाथ से 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

दो पॉलीथिन में रखे थे करीब 8 लाख रुपये

सौरभ के मुताबिक उनके पास दो पॉलीथिन में करीब 8 लाख रुपये की नकदी थी। इनमें एक पॉलीथिन में लगभग 5 लाख रुपये और दूसरी में करीब 3 लाख रुपये रखे हुए थे। घटना के बाद 3 लाख रुपये की नकदी मिल गई, जबकि 5 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर 5 लाख रुपये वाली पॉलीथिन लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद चांदनी बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी रेखा के अनुसार घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

  • TAGS
  • [post_tags]