(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। जिला नगर योजनाकार की टीम ने उपायुक्त के आदेशानुसार शाहबाद उपमंडल में राजस्व संपदा गांव जंधेड़ी में 1 अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी अशोक गर्ग ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि रराजस्व संपदा गांव जंधेड़ी में नरकातारी रोड़ पर स्थित 1 अवैध कालोनी में उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन ने की कार्रवाई, डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में 3 मिट्टी की सडक़ों, सीवरेज, पाइप लाइन को किया नष्ट
डीटीपी अशोक गर्ग ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार बीएओ शाहबाद ओमप्रकाश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा गांव जंधेड़ी में नरकातारी रोड़ पर स्थित 1.5 एकड़ में पनप रही 1 अवैध कॉलोनी में कच्ची सडक़ों, पानी की पाइप लाइन, सीवरेज, साइन बोर्ड आदि अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया। उन्होंने कहा कि डीटीपी विभाग के पास राजस्व संपदा गांव जंधेड़ी में 1 अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरुरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ना तो अवैध कालोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और ना ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्टï करने का काम किया गया है।