Moving car catches fire : चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

0
913
Moving car catches fire, driver narrowly escapes
कार से उठता धुआं।
  • फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर पाया आग पर काबू:

Jind News(आज समाज नेटवर्क)जींद। गांव बुढाखेड़ा के निकट वीरवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लगने से एक कार में आग लग गई। हालांकि चालक सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गाड़ी जल कर राख हो चुकी थी।गांव रत्ता खेड़ा निवासी योगेश वीरवार को अपनी कार में सवार होकर जींद की तरफ आ रहा था। गांव बुढाखेड़ा बस अड्डे पर पहुंचने पर कार क्लच ने काम करना बंद कर दिया।

जब योगश जांचने के लिए कार से नीचे उतरा तो अचानक इंजन में आग भड़क उठी। आसपास के लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश भी की गई लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। योगेश ने बताया कि गाड़ी डीजल की थी। क्लच में दिक्कत आने के चलते वह कार से नीचे ही उतरा था कि कार आग में तबदील हो गई। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि वह मुश्किल से संभला।

  • TAGS
  • [post_tags]