• National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Home State Haryana हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर इनसो ने को सौंपा ज्ञापन
  • State
  • Haryana
  • पानीपत

हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर इनसो ने को सौंपा ज्ञापन

By
Anurekha Lambra
-
October 5, 2023
0
447
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    INSO submitted memorandum regarding student union elections in Haryana
    INSO submitted memorandum regarding student union elections in Haryana
    Aaj Samaj (आज समाज), पानीपत : छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में छात्रों ने हरियाणा में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर तहसीलदार विरेंद्र गिल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार के सामने छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनाव की मांग उठा दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह मांग इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो)की ओर से उठाई गई।
    • प्रत्यक्ष रूप से हो छात्र संघ चुनाव  इनसो
    • हरियाणा में हो प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव
    • हरियाणा में इस वर्ष हो प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव

    इसी वर्ष बहाल हो चुनाव

    इनसो छात्र नेताओं ने बताया इनसो ने छात्र संघ चुनाव के विषय पर गंभीरता से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इनसो ने लंबा संघर्ष करके प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली करवाई थी और उस समय सरकार ने विद्यार्थियों से वादा किया था कि प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाए जाएंगे। छात्र नेताओं ने कहा कि कोरोना काल के दौरान काफी समय तक शिक्षण संस्थान प्रभावित रहे लेकिन अब इनसो चुनाव करवाने की मांग सरकार से करती है। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार को इसी वर्ष में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव करवाने चाहिए।

    इनसो करेगी कॉलेजों में प्रदर्शन

    इनसो छात्र नेताओं ने कहा कि चुनाव करवाने की मांग लेकर इनसो जहां सड़क पर प्रदर्शन करेगी तो वहीं इस विषय को लेकर सरकार के नुमाइंदों से भी बातचीत की जाएगी। देशवाल ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का अधिकार है और सरकार को इसी वर्ष नवंबर तक प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाने चाहिए।

    सरकार ने प्रत्यक्ष चुनाव का किया था वादा

    इनसो छात्र नेताओं ने कहा कि हरियाणा में छात्र संघ चुनाव हर वर्ष कराने का सरकार ने 2018 में वादा किया था। इस पर अब तक सरकार ने संज्ञान नहीं लिया है। प्रदेश शेष सभी राजनीतिक व गैर राजनीतिक चुनाव कराए जा रहे हैं। छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए जा रहे हैं। प्रदेश में 1996 के बाद पहली बार 2018 में छात्र संघ चुनाव कराए गए थे। इसके बाद सरकार ने प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसके बारे में चर्चा तक नहीं की है। इस सत्र की दाखिला प्रक्रिया से पहले छात्र संघ चुनाव की घोषणा हो दाखिलों के बाद छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया हर राज्य में शुरू कर दी जाती है। इसीलिए छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराए जाएं।

    पहले कॉलेज में देंगे ज्ञापन

    इनसो छात्र नेताओं ने बताया छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन अब जल्द ही एक दो दिन में पानीपत के प्रत्येक राजकीय और ऐडिड कॉलेजों मै छात्रों के बीच जाकर उनसे प्रत्यक्ष छात्र संघ को लेकर बात करके प्रत्येक कॉलेजों के प्राचार्यो को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन सौंप प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव इसी वर्ष ही बहाल करने की मांग करके अगर फिर भी बहाल ना हुए तो छात्र संगठन प्रत्येक शिक्षण संस्थान में हस्ताक्षर अभियान शुरु करेगा, फ़िर इसके बाद भी चुनाव बहाल ना हुए तो मजबुरन होकर धरना प्रदर्शन शुरु किया जाएगा। इस अवसर पर इनसो राष्ट्रीय महासचिव गोपाल जांगड़ा, अभय मलिक, कार्तिक जांगड़ा, युवराज, सतीश, आशु सिंह, रोहित मलिक, विजय कुमार, अमरजीत कारद, सोमपाल आदि छात्र मौजूद थे।
    • Delhi Liquor Scam: दस घंटे की पूछताछ के बाद आप नेता संजय सिंह गिरफ्तार
    • Varanasi News: परिवार के किसी सदस्य की अस्थियां विसर्जित करने गए 8 लोगों की हादसे में मौत
    • Newsclick के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती सात दिन के पुलिस रिमांड पर

    Connect With Us: Twitter Facebook

    • TAGS
    • [post_tags]
    • TAGS
    • INSO submitted memorandum regarding student union elections in Haryana
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleSant Rajinder Singh Maharaj in Bilkhaura : संत राजिन्दर सिंह महाराज के बिलखौरा में सत्संग व नामदान के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए
      Next articleArya PG College Panipat : छात्रों में ट्रैफिक नियमों की जागरूकता हेतु सेमिनार का आयोजन
      Anurekha Lambra
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • Chandigarh Municipal Corporation Election 2026, Chandigarh MC Election Date, Chandigarh Election Schedule, Chandigarh Nagar Nigam Election, Chandigarh Voter List, Chandigarh Election News, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, चंडीगढ़ चुनाव तारीख, चंडीगढ़ चुनाव कार्यक्रम, नगर निगम चुनाव 2026
        Chandigarh MC Elections 2026: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग
      • Share Market News, Sensex Today, Nifty Today, Stock Market Crash, Indian Stock Market, BSE Market Cap, शेयर बाजार समाचार, सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी आज, शेयर मार्केट न्यूज
        Share Market News: शेयर मार्केट में हाहाकार, औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा !
      • Goldy Brar News, Canada Most Wanted List, FBI Most Wanted, Sidhu Moosewala Murder Case, Manpreet Singh, गोल्डी बराड़ न्यूज, कनाडा मोस्ट वांटेड लिस्ट, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, पंजाब गैंगस्टर न्यूज
        कनाडा के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी, टॉप पर भारतीय गैंगस्टर, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है आरोपी
      • Punjab Crime News, Kharar News Today, Mohali Police, Illegal Weapons Recovery, Social Media Weapon Display, Stolen Bullet Motorcycle, पंजाब क्राइम न्यूज, खरड़ में गिरफ्तारी, अवैध हथियार बरामद, मोहाली पुलिस न्यूज
        Punjab News: सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर हवाबाजी करना पड़ा भारी, अब बोल रहे सॉरी सॉरी !

      Trending Post

      Share Market News: शेयर मार्केट में हाहाकार, औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा !

      November 20, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बढ़ेगी ठंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात का खतरा

      November 20, 2026

      Playing XI Controversy: हम सिर्फ पहले दिन…सिराज की छुट्टी पर गरमाया माहौल, प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने पर बोले कोच

      November 19, 2026

      POPULAR POSTS

      Chandigarh MC Elections 2026: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

      November 20, 2026

      Share Market News: शेयर मार्केट में हाहाकार, औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा !

      November 20, 2026

      कनाडा के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी, टॉप पर भारतीय गैंगस्टर, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है आरोपी

      November 20, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • National
      • Haryana
      • Sarkari Naukri
      • kaam ki baat
      • Entertainment
      • Lifestyle
      • वेब स्टोरी
      • Rashifal
      • ई पेपर

      ABOUT US

      aajsamaaj.com is owned by Good Morning India Media Private Limited.
      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: support@aajsamaaj.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2026 by Good Morning India Media Private Limited | ALL RIGHTS RESERVED

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions