Haryana News: शादी तो मामा की लड़की से ही करूंगा… 90 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे बाद इस शर्त पर उतरा

0
59
Haryana Viral News: हरियाणा के नूंह जिले में शादी की जिद को लेकर एक 19 साल का लड़का 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लड़का अपनी मामा की नाबालिग बेटी से शादी करना चाहता है, जबकि लड़की के पिता इसके लिए तैयार नहीं हैं। युवक को टावर से उतारने के लिए करीब 5 घंटे लग गए।
Haryana youth climbs 90 foot mobile tower for marriage demand, 19 year old youth climbs tower in Nuh Haryana, Haryana youth demands marriage with minor cousin, youth sits on mobile tower for five hours Haryana, Firozpur Jhirka tower incident marriage dispute, Tighra village mobile tower incident in Nuh Haryana, हरियाणा टावर पर चढ़ा युवक, ममेरी बहन से शादी की जिद, नूंह टावर कांड, फिरोजपुर झिरका न्यूज
नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका का यह मामला अब सुर्खियों में है।

Haryana Viral News Hindi: हरियाणा के नूंह जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 19 साल का लड़का अचानक 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर बैठा युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। नीचे पुलिस और ग्रामीण उसे लगातार समझा रहे थे, लेकिन युवक अपनी बात पर अड़ा रहा। धीरे-धीरे टावर के नीचे लोगों की भीड़ जुटती गई और करीब 5 घंटे तक यह हाई वोल्ट्रेज ड्रामा चला। यह पूरा किस्सा नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव तिघरा का है। यहां एक युवक अपनी मामा की नाबालिग बेटी से शादी करना चाहता था। परिवार में इस रिश्ते को लेकर सहमति नहीं बनी तो युवक ने अपनी बात मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ने का फैसला कर लिया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और परिजनों ने उसे नीचे उतार लिया।

सुबह-सुबह शुरू हुआ पूरा ड्रामा

जानकारी के अनुसार तिघरा गांव निवासी अब्दुल करीम का बेटा कैफ सोमवार सुबह करीब 8 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते वह करीब 90 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया और वहां बैठ गया। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि युवक को किस तरह सुरक्षित नीचे लाया जाए। ग्रामीणों ने उससे नीचे आने की अपील की, लेकिन वह अपनी मांग पूरी होने तक नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था। बताया गया है कि कैफ अपनी मामा की बेटी से शादी करना चाहता है। कैफ की मां इस रिश्ते के लिए तैयार हैं, लेकिन लड़की के पिता इस शादी के खिलाफ हैं। इसी बात को लेकर परिवार में सहमति नहीं बन पा रही थी। युवक अपनी बात पर अड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि अपनी मांग मनवाने के लिए उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। युवक लगातार यही कह रहा था कि वह अपनी मामा की बेटी से शादी करना चाहता है।

ग्रामीणों ने समझाया, लेकिन नहीं माना

घटना के बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में टावर के नीचे जमा हो गए। ग्रामीणों ने युवक को काफी समझाने की कोशिश की। लोगों ने उससे कहा कि वह नीचे आ जाए और परिवार के साथ बैठकर इस मामले का समाधान निकाला जाए। मौके पर मौजूद युवक अजरू ने बताया कि टावर पर चढ़ा युवक अपनी मामा की बेटी से शादी करना चाहता है। एक बुजुर्ग ने बताया कि युवक की उम्र करीब 19 साल है और वह सुबह से ही टावर पर बैठा हुआ था। लगातार समझाने के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इससे पुलिस और ग्रामीणों की चिंता बढ़ती रही, क्योंकि इतनी ऊंचाई पर लंबे समय तक बैठना बेहद जोखिम भरा था।

पुलिस ने संभाली स्थिति, 5 घंटे बाद उतारा

घटना की सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सुभाष चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवक से बातचीत शुरू की। पुलिस ने उसे समझाया कि टावर पर बैठना उसकी जान के लिए खतरा है और उसे सुरक्षित नीचे आना चाहिए। ग्रामीण भी लगातार युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे। करीब पांच घंटे तक समझाइश और प्रयास चलता रहा। आखिरकार पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। युवक के नीचे आने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चूंकि जिस लड़की से युवक शादी करना चाहता है, वह नाबालिग बताई जा रही है, इसलिए पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से देख रही है।