Haryana News: हरियाणा में रोहतक के कलानौर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज हो गई है। किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए हरियाणा पुलिस पूरी तैयारी कर रही है। हर संभव जगहों की सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है।
पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता
स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आने को लेकर कलानौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को पुलिस टीमों ने कस्बे और आसपास के क्षेत्र में होटल, ढाबों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
लगातार छापेमारी जारी
कलानौर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने होटलों, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार छापेमारी और निरीक्षण शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
संदिग्धों की सूचना देने के निर्देश
पुलिस प्रमुख मार्गों और चौराहों पर मुस्तैदी से वाहनों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने होटलों और ढाबा संचालकों को संदिग्धों की सूचना तुरंत देने के निर्देश दिए हैं।
कांवड़ियों की भी मदद
सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान कलानौर पुलिस कांवड़ियों का भी ध्यान रख रही है। पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रियों के पैरों में पड़े छालों और जख्मों पर मरहम-पट्टी कर रही है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कलानौर बाईपास स्थित सेवा शिविर में जुटी थी।


