Haryana Bjp Meeting: हरियाणा भाजपा की पंचकूला में बैठक शुरू

0
382
हरियाणा भाजपा की पंचकूला में बैठक शुरू
हरियाणा भाजपा की पंचकूला में बैठक शुरू

Haryana News Panchkula (आज समाज) पंचकूला: लोकसभा चुनाव में की 10 में से 5 सीटें हारने के बाद भाजपा की पंचकूला में मीटिंग शुरू हो गई है। इसकी शुरूआत भाजपा के हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की। इस मौके केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो रहे हैं। मीटिंग के लिए साढ़े 4 हजार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा सिर्फ 5 लोकसभा सीट ही जीत पाई थी। 90 विधानसभाओं में भाजपा 42 सीटों पर ही आगे रही। भाजपा को 46.06 वोट प्रतिशत मिले हैं, जबकि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का 58 प्रतिशत वोट शेयर था। 5 सालों में पार्टी का प्रदेश में 11.06 वोट प्रतिशत घटा है। भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले वोट प्रतिशत को मजबूत करना चाहती है।

  • TAGS
  • [post_tags]