Haryana Breaking News : बछड़े को बचाने में गई चार लोगों की गई जान, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

0
169
Haryana Breaking News : बछड़े को बचाने में गई चार लोगों की गई जान, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Haryana Breaking News : बछड़े को बचाने में गई चार लोगों की गई जान, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

चार में से तीन युवक एक ही परिवार से संबंधित, घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष

Haryana Breaking News  (आज समाज), झज्जर : झज्जर में एक दर्दनाक घटना में एक ही गांव के चार लोगों की जहरीली गैस के प्रभाव से मौत हो गई। मृतक लोगों मेें से तीन एक ही परिवार से संबंधित थे। जानकारी के अनुसार रविवार और सोमवार की दरमियानी रात झज्जर के मुनीमपर गांव में एक पुराने दलदली कुएं में गाय का बछड़ा गिर गया। जब इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने बछड़े को कूंए से बाहर निकालने का फैसला लिया। इसके लिए गांव के ही चार लोग कुंए में उतर गए। जैसे ही वे कुंए के तल तक पहुंचे तो उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। देखते ही देखते चारों बेसुध हो गए।

112 पर डायल के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के 3 घंटे बाद पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी रेस्क्यू अभियान में मदद की बजाय बस देखते रहे। बाद में एंबुलेंस पहुंची तो उसमें भी आॅक्सीजन नहीं थी। समय रहते रेस्क्यू शुरू होता तो जान बच सकती थी। परिजनों के मुताबिक, जब प्रशासन की ओर से कोई कुएं में नहीं उतरा तो फायर ब्रिगेड के मास्क पहनकर गांव के लोग खुद अंदर गए और चारों को बाहर निकाला। चारों तब तक जिंदा थे।

ग्रामीणों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

घटना के बाद गांव में पंचायत हुई। यहां सरकार को अल्टीमेटम दिया गया कि मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा और नौकरी नहीं दी गई तो वो सड़कों पर उतरेंगे। ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर उन्होंने खुद राहत कार्य शुरू किया। पहले सेप्टिक टैंक की मदद से कुएं का पानी कम किया गया। इसके बाद जेसीबी से कुएं की दीवार का हिस्सा तोड़ा गया, ताकि अंदर भरी जहरीली गैस बाहर निकल सके। देर रात 11:30 बजे बाद में फायर ब्रिगेड के मास्क पहनकर ग्रामीण ही कुएं में उतरे । करीब 3:30 घंटे बाद चारों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें : Haryana Weather : हरियाणा में तीन दिन खूब बरसेंगे बादल, मिलेगी गर्मी और उमस से राहत

  • TAGS
  • [post_tags]