Faridabad News: फरीदाबाद में महिला टीचर की बेरहमी से हत्या, छाती पर किए ताबड़तोड़ वार, घटनास्थल पर मौत

0
227

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिकरूना में सोमवार को एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही टीचर को एक नकाबपोश ने क्लास से खींचकर बाहर निकाला और चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि टीचर के गले और छाती पर 18 से 20 बार वार किए गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हमलावर ने ढक रखा था चेहरा

हमलावर ने सफेद कपड़े से चेहरा ढक रखा था। वह स्कूल में सुबह 9.30 बजे से 9.40 के बीच दाखिल हुआ और अंदर कुछ देर इंतजार करने के बाद टीचर के बारे में पूछा।

गर्दन और छाती पर किए वार

फरीदाबाद सेक्टर 58 के एसएचओ केवल सिंह ने कहा कि जैसे ही टीचर बाहर आई, हमलावर ने उसे खींचा और एक चाकू से उस पर कई वार किए। सिंह ने कहा कि टीचर की चीख सुनकर उनके सहकर्मी उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन हमलावर ने उन्हें खदेड़ा और फिर टीचर के गर्दन पर फिर से तब तक ताबड़तोड़ हमले करता रहा, जब तक वह बेसुध न हो गई।

हमलावर को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी

जांचकर्ताओं ने बताया कि घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग गया। टीचर को अल-फला मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि टीचर के दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि मर्डर की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है और वे उसे गिरफ्तार करने के लिए उसकी पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]