Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस ने 51 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए

0
43
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है।
Haryana Congress: नए ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है।
Haryana Congress: नए ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जारी की सूची
Haryana Congress, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 51 नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। नियुक्तियां जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सिफारिश, वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं से मिले सुझाव तथा हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से चर्चा के बाद तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को यह सूची जारी की।

झज्जर, पानीपत और सिरसा में सबसे अधिक नियुक्तियां की गई

जारी सूची के अनुसार भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिलों के विभिन्न ब्लॉकों में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। सबसे अधिक नियुक्तियां झज्जर, पानीपत और सिरसा जिलों में की गई हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष भी बदले

फरीदाबाद में पृथला, मोहना, एनआईटी, बड़खल और बल्लभगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष बदले गए हैं, जबकि गुरुग्राम में बादशाहपुर और तावड़ू में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हिसार, जींद, रोहतक और पानीपत में भी शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है।

बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना लक्ष्य

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है। नए ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

ये भी पढ़ें: आतंकी हमले के बाद हरकत में आया जम्मू-कश्मीर प्रशासन, प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे