Awarness Campaign : लोगों को लिव इन में रहने तथा बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव से करवाया जाएगा अवगत

0
216
Awarness Campaign : लोगों को लिव इन में रहने तथा बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव से करवाया जाएगा अवगत
बैठक में भाग लेते हुए संस्था सदस्य।

Jind News ,आज समाज ,जींद। मैढ सुनार सभा द्वारा अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर गांव-गांव तथा कालोनियों में नुक्कड़ बैठक कर लोगों को लिव इन में रहने तथा बढ़ते नशे के कारण परिवारों पर पड़ रहे सामाजिक दुष्प्रभाव की जानकारी दी जाएगी। रविवार को स्थानीय सैक्टर छह में स्थित महाराज अजमीढ़ भवन एवं सुनार धर्मशाला में सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस निर्णय को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।

समाज मे पड़ रहा विपरित प्रभाव 

सभा के सरंक्षक राजकुमार सोनी, महासचिव राममेहर वर्मा ने बताया कि लिव इन रिलेशनशिप कानून के तहत बिना शादी के दो वयस्कों द्वारा पति व पत्नी की तरह रहने से समाज मे विपरित प्रभाव पड़ रहा है और युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार मय हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुल मेघवाल को पत्र लिख कर लिव इन मे रहने की अनुमति प्रदान करने वाले कानून पर पुन: विचार करने तथा इस कानून को रद्द करने हेतू संसद के माध्यम से संशोधन करने की मांग की है।

बैठक में राज्य में बढ़ते नशे से युवाओं की बर्बाद हो रही जिंदगी को बचाने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और सरकार व प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार व प्रशासन का हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक बनारसी दास वर्मा, राजकुमार सोनी, नरेश सोनी,  नरेंद्र भामा, रमेश वर्मा, इंद्रसिंह वर्मा, अनिल वर्मा, विनोद वर्मा, अजय वर्मा, रणबीर वर्मा सहित अन्य संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Scholarship Examination : नेशनल मींस मेरिट कम स्कॉलरशिप परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

 

  • TAGS
  • [post_tags]