Haryana News: चंडीगढ़ में दीवाली में 7 लोग पटाखों से गंभीर रूप से जख्मी, पीजीआई में चल रहा इलाज

0
123

Haryana News: हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में दीवाली के दिन पटाखे जलाने की वजह से कई लोगों के घायल होने की खबर है। चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में पटाखों से घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए लाया गया। इनमें से चार मरीजों के हाथों में पटाखे फट गए, जबकि कपड़ों में आग लगने से तीन लोग झुलस गए।

सभी मरीजों की हुई सर्जरी

प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. अतुल पाराशर के अनुसार, हाथों में चोट लगने वाले चार मरीजों में से तीन का एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर (एटीसी) में ऑपरेशन किया गया है। चौथे मरीज का इलाज ड्रेसिंग के जरिए किया जा रहा है।

तीन मरीजों को बर्न इंजरी

कपड़ों में आग लगने से झुलसे तीन मरीजों को करीब 15 से 20 प्रतिशत तक बर्न इंजरी हुई है। इनका इलाज पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बर्न हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में चल रहा है।

आखों के लिए 24/7 इलाज

पीजीआई चंडीगढ़ ने दीवाली के पटाखों से आंखों में चोट लगने की वजह से घायल हुए मरीजों का चौबीसों घंटे सातों दिन इलाज के लिए अलग विभाग शुरू करने की घोषणा की थी।

  • TAGS
  • [post_tags]