चंडीगढ़ (आज समाज)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उप•ोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि डिपो धारकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार की समूची वचनबद्धता के हिस्से के तौर पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत डिपो धारकों को अदा किए जाने वाले कमिशन का बकाया 45 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी अगले सप्ताह तक सीधे डिपो धारकों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। कटारूचक्क ने कहा कि पहले ही पिछले एक वर्ष के अंदर ही एनएफएसए के तहत किए गए वितरण तहत एफपीएस डीलरों को मार्जिन मनी/कमीशन के 61.45 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि मौजूदा राशि जारी होने से डिपो धारकों को कमीशन/मार्जिन मनी का बकाया •ाुगतान पूरा हो जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार उचित मूल्य की दुकानें खोल (एफपीएस) डीलरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और एनएफएसए के अंतर्गत गेहूं के उचित वितरण के लिए प्रत्येक एफपीएस पर एक समर्पित ईपोस मशीन पहले से ही उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि 14 हजार इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनों के लिए वर्क आर्डर •ाी जारी कर दिया गया है और आने वाले 4 सप्ताह में स•ाी उचित मूल्य की दुकानें इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनों से सुसज्जित हो जाएंगी। कटारूचक्क ने उचित मूल्य दुकानों के डीलरों से ला•ाार्थियों को खाद्यान्न का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने को कहा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


