Haryana News: पंचकूला में चलती कार बनी आग का गोला, जिंदा जला इंटीरियर डिजाइनर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0
153

Haryana News: पंचकूला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सेक्टर-24 में मल्टी फीचर पार्क के पास एक क्रेटा कार में आग लगने से 36 साल के युवक की जलकर मौत हो गई। कार में आग लगने के बाद युवक ने बाहर निकलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। जब तक लोग उसकी मदद के लिए पहुंचते, तब तक कार में लगी आग भीषण रूप ले चुकी थी।

युवक को पहुंचाया अस्पताल

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने किसी तरह कार का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और सेक्टर-26 स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। करीब आधे घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंटीरियर डिजाइनर था मृतक

मृतक की पहचान पीरमुछल्ला निवासी साहिल शर्मा के तौर पर हुई है। वह इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और मां को छोड़ गए।

पिता की 12 साल पहले हुई मौत

उनके पिता की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। सेक्टर-25 पुलिस चौकी इंचार्ज रामा स्वामी ने बताया कि मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]