Shubman Gill: 80 रन पर खेल रहे थे, शतक दिख रहा था सामने, बिना आउट हुए शुभमन गिल क्यों लौटे मैदान से वापस

0
70
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मकाबले में 259 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी.. कप्तान शुभमन गिल 80 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक आसानी से आता दिख रहा था लेकिन चोटिल होने की वजह से उनको मैदान के बाहर जाना पड़ा.
shubman gill retires out in 1st odi match
शुभमन गिल 80 रन पर रिटायर हर्ट होकर पहले वनडे में लौट वापस

नई दिल्ली. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने उतरी तो सबको उम्मीद थी, टक्कर जोरदार होगी. टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ एकतरफा 4-0 की जीत दर्ज करने वाली इंग्लिश टीम वनडे में फीकी नजर आई. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम महज 258 रन पर ही सिमट गई. जवाब में रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट जल्दी हासिल किया लेकिन कप्तान शुभमन गिल से नहीं निपट पाए. उन्होंने 80 रन की शानदार पारी खेल टीम को संभाला. शतक के करीब पहुंचे थे कि उनको अचानक चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ा.

भारत के कप्तान शुभमन गिल मंगलवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रैम्प्स के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. गिल 75 गेंद पर 80 रन बनाकर खेल रहे थे. 26वें ओवर में जोश टंग की एक गेंद का सामना करने के बाद उन्होंने दस्ताने उतारे, मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए. दाहिने पैर को पकड़ लिया. इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए.

shubman gill 80 runs

100 रनों की साझेदारी के बाद झटका

गिल और श्रेयस अय्यर के बीच शतकीय साझेदारी (100 रन) पूरी होने के तुरंत बाद यह चोट लगी. कप्तान के रिटायर होने के बाद वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए. गिल के जाने के अगले ओवर में इंग्लैंड ने वापसी की. श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए. जोफ्रा आर्चर की गेंद को वाशिंगटन सुंदर ने मिड-ऑन की तरफ पुश किया. अय्यर ने रन लेने की कोशिश की, लेकिन हैरी ब्रूक की शानदार फील्डिंग और डायरेक्ट थ्रो के कारण वे रन आउट हो गए.

इंग्लैंड की पहली पारी

अक्षर पटेल की स्पिन के जाल में इंग्लैंड के बल्लेबाज बुरी तरह से फंस गए. जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने विकेट चटकाया. भारतीय गेंदबाजी ऐसी कातिलाना थी कि इंग्लैंड की टीम 61/0 से 107/6 हो गई. अनुभवी जो रूट (76 रन, 76 गेंद) और लियाम डॉसन (करियर बेस्ट 68 रन) की 121 रनों की साझेदारी ने मेजबान टीम को 258 रनों तक पहुंचाया.

रोहित शर्मा ने टेके घुटने, विराट कोहली का निकला दम! बदला लेने उतरे थे हो गए ‘टांय टांय फिस्स’