Ind vs Eng ODI: रोहित शर्मा ने टेके घुटने, विराट कोहली का निकला दम! बदला लेने उतरे थे हो गए ‘टांय टांय फिस्स’

0
49
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली शर्मनाक हार के बाद वनडे में फैंस को अपने स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी का इंतजार था. दोनों ही पहले मुकाबले में खेलने उतरे और बिना कोई असर छोड़े ही वापस लौट गए. 259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे दोनों धुरंधर मिलकर सिर्फ 16 रन बना पाए.
rohit sharma and virat kohli out
रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की वनडे सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. हर किसी को उम्मीद थी कि जो शर्मनाक हार टीम इंडिया को मेजबान टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली उसका बदला उनके सीनियर खिलाड़ी आकर लेंगे. तमाम क्रिकेट फैंन यहां तक कि इंग्लैंड की टीम समर्थक भी रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी का मचा उठाने पहुंचे थे. भारत के सामने इंग्लिश टीम ने 259 रन का लक्ष्य रखा. सबको लगा था रोहित शर्मा ओपनिंग में उतरेंगे और चौको छक्कों की बरसात होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुई. विराट कोहली ने तो और भी ज्यादा निराश किया.

भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान कप्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी. 968 दिन के बाद वनडे में लौटे स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. विकेट सिर्फ 1 झटका लेकिन 9 ओवर में 3.44 की किफायदी इकोनॉमी से 31 रन ही दिए. प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट झटके. आखिर में आकर अक्षर पटेल ने चार विकेट लेकर इंग्लैंड 258 रन पर ढेर कर दिया.

रोहित शर्मा ने टेके घुटने

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 16 रन की पारी से शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में भी पहले मुकाबले में सिर्फ 11 रन ही बनाए. 21 बॉल का सामना किया और सिर्फ 1 चौका लगाने में कामयाब हुए. उन्होंने सैम कुरेन की बॉल पर विरोधी टीम के कप्तान हैरी ब्रुक को कैच दे दिया. रोहित शर्मा की पिछली पारी 79 रन की थी और इंग्लैंड में अगले दो मुकाबले में वो इसे पीछे छोड़ना चाहेंगे.

विराट कोहली का निकला दम

एक तरफ रोहित शर्मा ने जहां 11 रन बनाए तो विराट कोहली 10 रन तक भी नहीं पहुंच पाए. 6 बॉल खेला और महज 5 रन की पारी खेल पाए. विराट के बल्ले से एक चौका निकला. पिछली सीरीज में चोटिल होने की वजह से वो नहीं खेले थे. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलने के बाद विराट पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में खेलने उतरे थे. पहली ही पारी में वो फ्लॉप हो गए.