धोनी के प्रति दीवानगी ऐसी कि शादी के कार्ड पर भी छपवा डाली एमएस धोनी की फोटो

0
283
MS Dhoni photo on wedding card

आज समाज डिजिटल, MS Dhoni photo on wedding card : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी न केवल अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं बल्कि अपने कूल और दयालु व्यवहार के कारण भी उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। धोनी को दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में गिना जाता है। उम्र तो उनके लिए महज एक नंबर ही थी।

लाखों लोग उन्हें दिल से प्यार करते हैं। इन्हीं में से एक ऐसा भी फैन है जिसने उनके प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए एक अलग ही हरकत कर डाली। कर्नाटका में रहने वाले इस फैन ने अपने शादी के कार्ड में धोनी की तस्वीर प्रिंट करवाई जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

शादी के कार्ड में देखा जा सकता है कि दाएं तरफ धोनी की तस्वीर प्रिंट की गई है और उसी के बगल में दूल्हे और दुल्हन का नाम लिखा गया है। इस तस्वीर में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी पकड़े हुए हैं।

31 मार्च से शुरू होगा IPL 2023 

31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसक इस टूर्नामेंट का इंतजार इसलिए भी कर रहे होंगे क्योंकि वो महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। बता दें, भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वो IPL में अभी भी खेल रहे हैं।

उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 ट्रॉफी अपने नाम की है। 2010, 2011, 2018 और 2021। पिछले सत्र में रवींद्र जडेजा को धोनी की जगह कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा और इसी के चलते उन्हें बीच सीजन से ही कप्तानी पद से हटा दिया गया।

इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेंगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें : तीसरे टेस्ट मैच में क्यों हुई भारत की हार, दिनेश कार्तिक ने बताई वजह

ये भी पढ़ें : Ind Vs Aus Indore Test : तीसरे टेस्ट मैच में भारत की शर्मनाक हार, आस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से दर्ज की जीत

ये भी पढ़ें : Ind Vs Aus 4th Test Match Update : लंच तक भारत का स्कोर 129/1, शुभमन गिल 65 रन बनाकर क्रीज पर

ये भी पढ़ें : तीसरे टेस्ट मैच से पहले ग्रेग चैपल ने लगाई आस्ट्रेलिया की टीम को लताड़, कह डाला इतना सब कुछ

ये भी पढ़ें : भारत को WTC की दौड़ में बने रहने के लिए अहमदाबाद मैच जीतना जरूरी

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE