टीम इंडिया में बवाल! अंदर की बातें आई सामने, कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच बोलचाल बंद

0
106
rohit and virat with gambhir
अजिंक्य रहाणे ने इशारों में साधा गौतम गंभीर और अगरकर पर निशाना

बर्मिंघम. इंग्लैंड में 5 मैचों की टी20 सीरीज और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार ने कोच गौतम गंभीर के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इन दोनों टी20 सीरीज की हार के बाद टीम मैनेजमेंट के प्रदर्शन की समीक्षा करने वाली है. इस बात अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को परेशान कर दिया. गंभीर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ एडगबास्टन में पहले वनडे की पूर्व संध्या पर गंभीर और भारत के स्टार नंबर 3 बल्लेबाज विराट कोहली के बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई. इस घटना ने टीम में चल रही संभावित दरार की अटकलों को हवा दे दी.

‘स्पोर्ट्स नाउ’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल से तो बात की, लेकिन विराट कोहली से नहीं. भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कोहली और गंभीर से अलग-अलग बात की. 37 साल के कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्होंने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज मिस कर दी थी.

गंभीर की कोचिंग पर उठ रहे सवाल

कोच गंभीर के नेतृत्व वाली टीम मैनेजमेंट भारत की लगातार टी20ई सीरीज में आयरलैंड और इंग्लैंड से हार के बाद जांच के दायरे में है. श्रेयस अय्यर के सूर्यकुमार यादव की जगह नए कप्तान बनने के बाद भी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. गंभीर की पहले से ही इस बात के लिए आलोचना हो रही है कि संजू सैमसन को तीन मैचों के बाद बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप क्यों दी गई. टी20 टीम की रणनीति खासकर टीम को ऐसे ऑलराउंडरों से भरना जिनका यूके दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा सवालों के घेरे में है.

शुभमन गिल ने मैच से पहले क्या कहा

गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम कॉम्बिनेशन के बारे में बात कर रहे थे. दक्षिण अफ्रीका में हमारे लिए कौन सा कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा होगा? कौन से खिलाड़ी हैं जो अभी टीम में नहीं हो सकते हैं. भविष्य में हमारी मदद कर सकते हैं? कौन से गेंदबाज हैं? कौन से ऑलराउंडर? कौन से स्पिनर? तो, हम इन सब के बारे में बात कर रहे थे.”

 

  • TAGS
  • [post_tags]