149 साल से था जिसका इंतजार, बांग्लादेश टेस्ट मैच में हुआ वो कमाल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अद्भुत रिकॉर्ड

0
92
Mitchell Starc and Shoriful Islam
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के टेस्ट मैच के दौरान रचा गया इतिहास

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जैसी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है इसकी कल्पना खुद दोनों देशों के खिलाड़ियों ने नहीं की होगी. कमतर आंकी जा रही बांग्लादेश की टीम ने मेजबान को कांटे की टक्कर दी है. पहले मैच में 9 विकेट से रौंद डाला और अब दूसरे मैच में भी जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है. डार्बिन टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क की घातक गेंजबाजी के दम पर बांग्लादेश को पहली पारी में महज 64 रन पर समेट दिया. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने पलटवार करते हुए 148 रन पर 8 विकेट झटक लिए. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो पिछले 149 साल में नहीं हुआ था.

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन शनिवार (22 अगस्त) को क्रिकेट इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड बना. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम ने मिलकर ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जिसे टेस्ट क्रिकेट में लगभग 150 साल से कोई नहीं कर पाया था. इन दोनों ही तेज गेंदबाजों ने एक ही टेस्ट में छह विकेट लेने का कारनामा किया. ऐसा टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में महज दूसरी बार हुआ जब जब दो बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने एक ही टेस्ट की किसी पारी के दौरान छह-छह विकेट अपने नाम किए.


साल 1958-59 में इससे पहले ऐसा कारनामा देखने को मिला था. एशेज टेस्ट के दौरान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में ऐसा हुआ था. ऑस्ट्रेलिया के एलन डेविडसन ने पहली पारी में 64 रन देकर इंग्लैंड के कुल 6 विकेट चटकाए थे. इसके बाद इंग्लिश पेसर इयान मेकिफ ने 38 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे. ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीता था.

मिचेल स्टार्क को शोरिफुल का जवाब

बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर खेलने उतरी कंगारू टीम के लिए मिचेल स्टार्क ने पहली बॉल पर विकेट चकाया और सिर्फ 22 बॉल में 5 विकेट हासिल कर तहलका मचा दिया. उन्होंने मैकाय टेस्ट की पहली पारी में महज 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए और बांग्लादेश की पूरी टीम को सिर्फ 64 रन पर समेट दिया. जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो शोरिफुल इस्लाम ने अपनी घातक गेंदबाजी से जवाब दिया. उन्होंने ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन को का विकेट लिया. दिन का खत्म होने से पहले आखिरी सेशन में उन्होंने चार और विकेट हासिल झटके.11 ओवर में शोरिफुल ने 35 रन देकर 6 विकेट चटकाए.

  • TAGS
  • [post_tags]