Vaibhav Suryavanshi बने संजू सैमसन का विकल्प

0
261
Vaibhav Suryavanshi बने संजू सैमसन का विकल्प
Vaibhav Suryavanshi बने संजू सैमसन का विकल्प

भारतीय टीम चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए संजू सैमसन को किया बाहर, वैभव सूर्यवंशी करेंगे अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग

Vaibhav Suryavanshi (आज समाज), खेल डेस्क : भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने युवा वैभव सूर्यवंशी पर अपना पूरा विश्वास जताते हुए उसे न केवल इंग्लैंड के खिलाफ बचे तीन मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। बल्कि इसी माह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले तीन टी20 मैचों के लिए भी टीम में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही टीम चयनकर्ताओं ने खराब फार्म से जूझ रहे संजू सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

श्रेयस अय्यर ही करेंगे कप्तानी

टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ही करेंगे। जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्क्वॉड में बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है, जो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मुकाबले 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेले जाने हैं।

इन खिलाड़ियों की हुई टीम में एंट्री

विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, तेज गेंदबाज अशोक शर्मा, फास्ट बॉलर यश ठाकुर और स्पिनर हर्ष दुबे की टी20 टीम में एंट्री हुई है। देखा जाए तो अशोक शर्मा और यश ठाकुर पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं। वहीं हर्ष दुबे भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। प्रभसिमसन सिंह एशियन गेम्स 2023 के दौरान टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला था। तेज गेंदबाज मयंक यादव भी काफी समय बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। मयंक अक्टूबर 2024 में भारतीय टीम के लिए आखिरी बार मैदान पर उतरे थे।

इन खिलाड़ियों को दिया गया आराम

अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह भी टीम का पार्ट नहीं हैं। इन खिलाड़ियों को भी शायद वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत रेस्ट दिया गया है। ज्ञात रहे कि अंतरराष्टÑीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे की टीम ज्यादा मजबूत नहीं मानी जाती। इसलिए भारतीय टीम प्रबंधन भी चाहता है कि उनके प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम दिया जाए ताकि भविष्य की सीरीज के लिए इन्हें फ्रेश रखा जा सके।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह और हर्ष दुबे।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG 3rd T20I: तीसरे टी20 में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा! ट्रेंट ब्रिज की पिच और प्लेइंग XI पर बड़ा अपडेट