Maharashtra Rain Havoc, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का कहर जारी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश के बीच पेड़ गिरने की घटनाएं लगातार जारी हैं और बीते दिनों से अब तक ऐसी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पेड़ उखड़ने की कई घटनाओं के बाद पेड़ों की कटाई व छंटाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। (Maharashtra Rain Havoc)
ये भी पढ़ें: Himachal Weather Updates: शिमला व कांगड़ा सहित कई जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट
सप्ताह में मरने वाले लोगों की संख्या 3
सूत्रों के अनुसार संडे को 24 घंटों (8 बजे से 6 जुलाई की सुबह 8 बजे तक) में मुंबई सिटी के अलावा पश्चिमी व शहर के पूर्वी उपनगरों में पेड़ गिरने की 523 घटनाएं सामने आई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद एक सप्ताह में पेड़ गिरने की घटनाओं में मुंबई में मरने वाले लोगों की संख्या तीन हो गई है।
ये भी पढ़ें: HRTC New Rules: 150 किमी से अधिक दूरी वाले रूट व रात्रि सेवाओं में फ्रंट सीट पर बैठेंगे कंडक्टर
रखरखाव और शहरी विकास पर उठे सवाल
बारिश के बीच शहर में पेड़ गिरने की निरंतर घटनाओं पर विशेषज्ञों ने पेड़ों के रखरखाव और शहरी विकास पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पेड़ कंक्रीट की दीवार से घिरे हैं और साथ ही गलत छंटाई होने से उनमें असंतुलन बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सड़कों की तरफ झुकने वाली टहनियों को काट दिया जाता है, जिससे तेज हवाएं चलने पर पेड़ अस्थिर हो जाते हैं।
बीएमसी तेज हवाओं को बताया पेड़ गिरने का कारण
मुंबई वासी भी सवाल कर रहे हैं कि लापरवाही पेड़ों के लगातार गिरने का कारण है या कोई प्राकृतिक आपदा इसकी वजह हे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बारिश के बीच इतनी ज्यादा संख्या में पेड़ों के गिरने का कारण तेज हवाओं को बताया है। पिछले सप्ताह संडे को हवा की गति 72-79 किमी प्रति घंटा थी। यह मानसून के दौरान आम तौर पर चलने वाली हवा की औसत गत से तीन गुना अधिक है।
गुजरात का अमरेली भी बारिश से बेहाल है। अमरेली के राजुला में एक महिला मरीज तक डॉक्टर ट्रैक्टर से पहुंचा और उसकी जान बचाई। पानी से लबालब इलाके से जेसीबी की मदद से महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 108 टीम की इसके लिए प्रशंसा हो रही है।
ये भी पढ़ें: Himachal Weather Updates: शिमला व कांगड़ा सहित कई जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट


