T20 World Cup 2026 Live : इस तरह होगा सुपर-8 में टीम इंडिया का सफर

0
222
T20 World Cup 2026 Live : इस तरह होगा सुपर-8 में टीम इंडिया का सफर
T20 World Cup 2026 Live : इस तरह होगा सुपर-8 में टीम इंडिया का सफर

सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा, 21 फरवरी से शुरू होंगे सुपर-8 के मुकाबल

T20 World Cup 2026 Live (आज समाज), खेल डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखते हुए अब तक लगातार 11 मैच जीत चुकी है। ज्ञात रहे कि 2024 विश्व कप में टीम इंडिया ने लगातार आठ जीत दर्ज की थी और इस विश्व कप में भी तीन जीत दर्ज करके सुपर आठ में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है। टीम ने अपना अंतिम मैच आज नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है।

वहीं सुपर आठ की बात करें तो भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका से सुपर-8 स्टेज में 22 और 26 फरवरी के साथ 1 मार्च को 2-2 मैच खेले जाएंगे। 20 से 28 फरवरी तक बाकी दिन 1-1 मैच ही होगा। टीम इंडिया 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी। टीम फिर 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। भारत का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा।

पाकिस्तान का सफर आज होगा तय

सुपर-8 की आखिरी टीम आज के मैच से तय होगी। ग्रुप-ए में टीम इंडिया 6 पॉइंट्स के साथ क्वालिफाई कर चुकी है। दोपहर 3 बजे से पाकिस्तान और नामीबिया का मैच होगा। अगर पाकिस्तान जीत गया तो टीम अगले राउंड में एंट्री कर लेगा, लेकिन नामीबिया जीत गया तो 4 प्वाइंट्स वाली अमेरिका क्वालिफाई कर जाएगी।

सुपर आठ में कुल 12 मैच होंगे

सुपर-8 में 12 मैच होंगे सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनेंगे। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेगी। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें अगले राउंड में एंट्री करेंगी। 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो उसके सभी मैच कोलंबो में होंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]