Chandigarh Breaking News : मोगा रैली से नशों के विरुद्ध ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू : धालीवाल

0
270
Chandigarh Breaking News : मोगा रैली ने नशों के विरुद्ध 'जंग' का दूसरा पड़ाव शुरू : धालीवाल
Chandigarh Breaking News : मोगा रैली ने नशों के विरुद्ध 'जंग' का दूसरा पड़ाव शुरू : धालीवाल

कहा, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मोगा में विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जमा हुई भारी भीड़ को एक ऐतिहासिक पल और नशों के खिलाफ पंजाब की चल रही लड़ाई में एक अहम पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि लोगों की भारी भागीदारी राज्य को ड्रग्स के खतरे से मुक्त करने के लिए जनता के पक्के इरादे की एक नई लहर दिखाती है। कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले साल मार्च में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम शुरू की थी, जिसके पूरे राज्य में अच्छे नतीजे मिले हैं।

तस्करों का नेटवर्क तोड़ने में सरकार सफल

धालीवाल ने कहा कि बड़े तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया, केस दर्ज किए गए और नशा तस्करों के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। सख्ती के साथ-साथ सरकार ने हजारों गांवों में जागरुकता मुहिमें भी चलाईं गईं।मुहिम के तहत लिए गए स्ट्रक्चरल फैसलों पर रोशनी डालते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि सबसे अहम कदम हर गांव, शहर और वार्ड में 10 मेंबर वाली गांव रक्षा कमेटियों का गठन करना था।

नशे के खिलाफ मुहिम साझी जिम्मेदारी

उन्होंने आगे कहा कि इन कमेटियों ने नशों के खिलाफ लोगों को इकट्ठा करने और नशा तस्करी में शामिल लोगों के बारे में पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन के साथ भरोसेमंद जानकारी शेयर करने में बहुत अहम रोल निभाया है। इस मुहिम को सामुहिक जिम्मेदारी बताते हुए धालीवाल ने कहा कि यह जंग न तो अकेले पुलिस जीत सकती है, न अकेले प्रशासन, न अकेले लोग। यह तीनतरफा लड़ाई है।

वीडीसी, पंजाब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने के लिए लड़ रहे हैं।मोगा समारोह को नशा विरोधी मुहिम के दूसरे पड़ाव की शुरूआत बताते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हजारों वीडीसी सदस्यों के शामिल होने से यह साफ हो गया है कि लोग नशों के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]