Ind vs NZ 5th T20 : सीरीज 4-1 से जीतने के लिए उतरेगी टीम इंडिया

0
450
Ind vs NZ 5th T20 : सीरीज को 4-1 से जीतने के लिए उतरेगी टीम इंडिया
Ind vs NZ 5th T20 : सीरीज को 4-1 से जीतने के लिए उतरेगी टीम इंडिया

आज शाम सीरीज के अंतिम मैच में तिरुवनंतपुरम में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

Ind vs NZ 5th T20 (आज समाज), खेल डेस्क : टी20 विश्व कप से पहले आज खेले जा रहे अंतिम टी20 मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज शाम जब मैदान पर उतरेंगी तो दोनों की कोशिश मैच में जीत हासिल करने की होगी। पांच मैच की इस सीरीज में टीम इंडिया के पास 3-1 की बढ़त हासिल है और आज टीम इंडिया इस बढ़त को 4-1 करने के साथ ही विश्व कप से पहले अपने अभियान को जीत के साथ समाप्त करना चाहेगी।

वहीं सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और टॉस हारने के बाद मैच जीतकर भारत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। आज उसका लक्ष्य भी जीत हासिल करते हुए अपनी लय बरकरार रखने का होगा।

ईशान किशन की हो सकती है वापसी

आज सीरीज के अंतिम मैच में ईशान किशन की वापसी हो सकती है। ईशान जबरदस्त फार्म में हैं और टीम चाहेगी की वह अपनी फार्म को बरकरार रखें। वहीं दूसरी तरफ संजू सैमसंग की फार्म अच्छी नहीं चल रही। इससे यह भी संकेत मिल रहे हैं कि टीम प्रबंधन विश्व कप में ईशान किशन को बतौर नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका सौंपे।

टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी इस बात की तरफ इशारा करते हुए कह चुके हैं कि ईशान किशन शनिवार का मैच खेल सकते हैं जो एक अज्ञात चोट के कारण चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘जब भी ईशान किशन को मौका मिला है, वह हमेशा अच्छा खेले हैं। कभी-कभी विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौके नहीं मिलते। लेकिन जब भी ईशान खेले हैं, उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है।

लय में लौटे टीम के प्रमुख बल्लेबाज

इसके साथ ही बैटिंग कोच कोटक ने टीम के प्रमुख बल्लेबाजों के फार्म में लौटने पर खुशी जताते हुए कहा कि इस सीरीज का जो मुख्य लक्ष्य था वह था वर्ल्ड कप से पहले टीम के प्रमुख बल्लेबाजों का रन बनाना वह पूरा हो चुका है। टीम ने न केवल यह सीरीज जीती है बल्कि अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, शिवम दुबे ने जबरदस्त फार्म भी हासिल कर ली है जोकि भारत के विश्व कप अभियान के लिए अहम होगी।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप का एंथम ‘फील द थ्रिल’ लॉन्च

  • TAGS
  • [post_tags]