CSK New Coach: नए कोच की तलाश में सीएसके, कौन है वो दिग्गज, जो लेगा स्टीफन फ्लेमिंग की जगह

0
79
CSK New Coach: फ्लेमिंग की जगह लेने के लिए एमएस धोनी के स्वाभाविक नाम से लेकर राहुल द्रविड़, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक और हेमांग बदानी जैसे 5 दिग्गज दावेदारों की रेस तेज हो गई है।
CSK New Coach: फ्लेमिंग की जगह लेने के लिए एमएस धोनी के स्वाभाविक नाम से लेकर राहुल द्रविड़, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक और हेमांग बदानी जैसे 5 दिग्गज दावेदारों की रेस तेज हो गई है।

सीएसके ने जो 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं वे फ्लेमिंग की कोचिंग के दौरान ही मिली है
CSK New Coach, (आज समाज), नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद सीएसके को अलविदा करने का फैसला कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर इस खबर के बारे में बताया। स्टीफन पिछले 18 सालों से सीएसके के हेड कोच की भूमिका सभाल रहे थे।

वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक प्लेयर के तौर पर जुड़े थे, फिर साल 2009 में उन्हे सीएसके का हेड कोच बना दिया गया। बतौर कोच उन्होंने अपनी टीम को 5 आईपीएल खिताबों से भी नवाजा जिसमें 2 खिताब लगातार जीते गए थे। मगर, अब चेन्नई को अगले हेड कोच की तलाश होगी। तो आइए जानते हैं कि सीएसके अब इस भूमिका के लिए किसपर भरोसा जता सकती है।

राहुल द्रविड़

दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ लंबे समय से अनौपचारिक व मजबूत बॉन्डिंग रही है। बीसीसीआई के पूर्व मुख्य कोच द्रविड़ अपनी शानदार रणनीति और युवा खिलाड़ियों को निखारने के लिए जाने जाते हैं, जो सीएसके की नई नींव रखने के लिए मुफीद हो सकते हैं।

एमएस धोनी

भले ही फैंस उन्हें मैदान पर देखना चाहते हों, लेकिन चेन्नई की कमान के लिए उनका नाम सबसे बड़ा है। टीम के साथ उनका पुराना अनुभव और गेंदबाजी/बल्लेबाजी क्रम का सटीक आकलन उन्हें फ्लेमिंग का सबसे स्वाभाविक उत्तराधिकारी बनाता है।

हेमांग बदानी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हेमांग बदानी इस रेस में एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। हालिया रिपोर्ट्स में बदानी का नाम सामने आया है और उन्हें आईपीएल का भी अच्छा कोचिंग अनुभव प्राप्त है।

ये नाम भी चर्चा में

  • आर अश्विन: आर अश्विन भले ही एक लीक से हटकर पसंद लगें, लेकिन चेपॉक के मैदान पर उनके नाम पर विचार जरूर होना चाहिए। वह चेन्नई के लोकल बॉय हैं, आईपीएल में कप्तानी का अनुभव रखते हैं और आज के दौर के सबसे चतुर क्रिकेटरों में से एक हैं। हाल में उन्होंने अपने इरादे जाहिर करते हुए कहा था, मैं अपने करियर के उस पड़ाव पर हूं जहां मैं सिर्फ एक खिलाड़ी से बढ़कर योगदान देना चाहता हूं।
  • दिनेश कार्तिक: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएसके किसी भारतीय चेहरे को ही मुख्य कोच बनाना चाहती है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटॉर दिनेश कार्तिक एक बेहतरीन विकल्प हैं। डीके को कोच बनाने से सीएसके न सिर्फ अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी को कमजोर करेगी, बल्कि उन्हें एंडी फ्लावर जैसे दिग्गज कोच के साथ काम करने का अच्छा अनुभव भी है। कार्तिक घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के कप्तान रहे हैं। उनके आने से लोकल फैंस और लोकल टैलेंट के साथ फ्रेंचाइजी का जुड़ाव और मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव से अन्याय, श्रेयस अय्यर पर मेहरबान! धोनी-विराट-रोहित शर्मा से बड़ा कारनामा, फिर भी चयनकर्ता खिलाफ