BCCI Announced Annual Contracts : बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित

0
798
BCCI Announced Annual Contracts : बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित
BCCI Announced Annual Contracts : बीसीसीआई ने खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध किया घोषित

ए प्लस ग्रेड किया खत्म, रोहित, विराट का ग्रेड घटाया

BCCI Announced Annual Contracts (आज समाज), खेल डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर साल की तरह इस साल भी खिलाड़ियों का वार्षिक अनुबंध जारी कर दिया है। ज्ञात रहे कि बीसीसीआई हर साल सभी खिलाड़ियों का उनके प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध की घोषणा करता है। उसके बाद उस खिलाड़ी को पूरा साल उसी आधार पर अदायगी होती है। खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा भी हो या फिर वह चोटिल हो जाए बोर्ड उसके अनुबंध में कटौती नहीं कर सकता। इस बार बीसीसीआई ने पुरुषों के अनुबंधों की संरचना में बदलाव किया गया है।

पहले मौजूद चार-स्तरीय प्रणाली, जिसमें ग्रेड ए+ की श्रेणी शामिल थी, अब घटाकर तीन स्तरों की कर दी गई है। जिससे इसे महिला खिलाड़ियों की अनुबंध संरचना के अनुरूप बनाया गया है। इस साल का अनुबंध बीसीसीआई ने सोमवार को जारी किया। यह अनुबंध 2025-26 सीजन (1 अक्तूबर, 2025-30 सितबंर, 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए है। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान हुआ है। दोनों को ग्रेड बी में रखा गया है। वहीं, ग्रेड ए में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा को रखा गया है।

गे्रड ए में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

बीसीसीआई ने तीन खिलाड़ियों को ग्रेड ए में रखा है। इनमें वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा शामिल हैं। तीनों भारत के लिए दो प्रारूप में खेलते हैं। वहीं, महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को भी ग्रेड ए में रखा गया है।

ग्रेड बी में 11 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल

ग्रेड बी में 11 पुरुष खिलाड़ियों को रखा गया है। इनमें वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। इससे पहले रोहित और विराट ए+ वर्ग का हिस्सा थे, लेकिन अब बोर्ड ने इस वर्ग को खत्म कर दोनों खिलाड़ियों को ग्रेड में शामिल किया। वहीं, ग्रेड बी में महिलाओं की तरफ से रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री और अरुंधति रेड्डी को रखा गया है।

ग्रुप सी में 15 पुरुष और 7 महिलाएं

ग्रुप सी में 15 पुरुष खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ को रखा गया है। वहीं, महिलाओं में श्री चरणी, यास्तिका भाटिया हरलीन देओल, काश्वी गौतम, जी कमालिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल हसबनीस इस ग्रुप में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup Live : पाकिस्तान अपनी बात से पलटा, भारत के खिलाफ खेलेगा

  • TAGS
  • [post_tags]