Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 8 टीमें की टक्कर, नोट कर लें भारत का शेड्यूल और टाइमिंग

0
322

नई दिल्ली. राइजिंग एशिया कप में भारतीय टीम के स्टार अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं. टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है. 19 नवंबर आज से कतर की राजधानी दोहा में 8 टीमें अपनी दावेदारी पेश करने उतरेंगी. वनडे फॉर्मेट में होने वाले टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का सबके इंतजार है.

तिलक वर्मा की कप्तानी में भारत ए की टीम इस बार मजबूत नजर आ रही है. टीम में अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. पाकिस्तान शाहीन इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेंगे. टीम की कप्तानी अब्दुल समद को सौंपी गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर एक बार फिर सबकी नजरें रहेंगी. इनके अलावा अफगानिस्तान ए, श्रीलंका ए और बांग्लादेश ए भी खिताब की दावेदार टीमों में शामिल हैं. नेपाल, हांगकांग और यूएई की टीमें भी अपनी चुनौती पेश करेंगी.

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 8 टीमें

इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में चार टीमें शामिल हैं. इसमें एशिया के प्रमुख क्रिकेट देशों की ए टीमें और नेपाल, हांगकांग तथा यूएई की सीनियर राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेंगी.

ग्रुप ए

1. श्रीलंका ए
2. बांग्लादेश ए
3. अफगानिस्तान ए
4. हांगकांग, चीन

ग्रुप बी

1. भारत ए
2. पाकिस्तान ए (पाकिस्तान शाहीन)
3. नेपाल
4. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)

ACC Men’s Asia Cup Rising Stars 2026: भारत ए की पूरी टीम

तिलक वर्मा को भारत ए की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि रिंकू सिंह उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है.

भारत ए की टीम:

तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शद खान और आयुष बडोनी।

इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करणों में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें खिताब जीत चुकी हैं। पाकिस्तान ए की टीम ने 2025 में पिछला खिताब अपने नाम किया था।

ACC Men’s Asia Cup Rising Stars 2026: पूरा शेड्यूल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार (IST) खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को होगा.

तारीख मुकाबला समय (IST)
19 नवंबर बांग्लादेश ए vs हांगकांग, चीन सुबह 11:30 बजे
19 नवंबर श्रीलंका ए vs अफगानिस्तान ए दोपहर 3:30 बजे
20 नवंबर पाकिस्तान ए vs यूएई सुबह 11:30 बजे
20 नवंबर भारत ए vs नेपाल दोपहर 3:30 बजे
21 नवंबर श्रीलंका ए vs हांगकांग, चीन सुबह 11:30 बजे
21 नवंबर बांग्लादेश ए vs अफगानिस्तान ए दोपहर 3:30 बजे
22 नवंबर यूएई vs नेपाल सुबह 11:30 बजे
22 नवंबर भारत ए vs पाकिस्तान ए दोपहर 3:30 बजे
23 नवंबर अफगानिस्तान ए vs हांगकांग, चीन सुबह 11:30 बजे
23 नवंबर श्रीलंका ए vs बांग्लादेश ए दोपहर 3:30 बजे
24 नवंबर भारत ए vs यूएई सुबह 11:30 बजे
24 नवंबर पाकिस्तान ए vs नेपाल दोपहर 3:30 बजे
26 नवंबर पहला सेमीफाइनल दोपहर 3:30 बजे
27 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 3:30 बजे
29 नवंबर फाइनल दोपहर 3:30 बजे

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के अब तक के विजेताओं की सूची

साल विजेता टीम
2013 भारत अंडर-23
2017 श्रीलंका अंडर-23
2018 श्रीलंका अंडर-23
2019 पाकिस्तान अंडर-23
2023 पाकिस्तान ए
2024 अफगानिस्तान ए
2025 पाकिस्तान ए (शाहीन)

इस बार पाकिस्तान शाहीन की टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी, जबकि तिलक वर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम की नजर ट्रॉफी जीतने पर होगी. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक रहने की उम्मीद है.

  • TAGS
  • [post_tags]