अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20i में फिर मचाई सनसनी, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा

0
82
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का तूफानी अंदाज एक बार फिर दिखा. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में उनका बल्ला जमकर बोला.उन्होंने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कई रिकॉर्ड भी बना डाले. संजू सैमसन का विकेट जल्दी गिरने के बाद अभिषेक ने पारी को संभाला. महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और खास उपलब्धि हासिल की. गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला. उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा. अभिषेक ने भारतीय बैटर की तरफ से सबसे कम बॉल में इस कारनामे को अंजाम दिया. सूर्यकुमार यादव ने 1164 गेंदों में 2,000 रन पूरे किए थे. अभिषेक ने यह उपलब्धि केवल 1024 गेंदों में हासिल कर ली. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच तीसरे स्थान पर हैं. 2 हजार टी20 इंटरनेशनल रन पूरा करने के लिए उन्होंने 1283 गेंद का सामना किया था.


इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से ही अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है. वह अब तक 65 मैचों में 14 अर्धशतक और तीन शतक लगा चुके हैं. अभिषेक शर्मा तीसरे टी20 मुकाबले में 30 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में छह चौके और पांच छक्के शामिल रहे.

टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रैंक

बल्लेबाज

छक्के

वर्ष

1

अभिषेक शर्मा

68

2026

2

सूर्यकुमार यादव

68

2022

3

अभिषेक शर्मा

54

2025

4

ईशान किशन

52

2026

5

साहिबजादा फरहान

45

2025

अभिषेक शर्मा ने बनाए कई रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक ने 2000 रन पूरे किए . इसके अलावा एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया. अभिषेक ने 2026 में अब तक 68 छक्के लगाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने भी 2022 में 68 छक्के लगाए थे.

  • TAGS
  • [post_tags]