Sirsa News : भारत विकास परिषद ने सांस्कृतिक सप्ताह के तहत शुरू किए सेवा कार्य

0
140
Sirsa News : भारत विकास परिषद ने सांस्कृतिक सप्ताह के तहत शुरू किए सेवा कार्य
ऐलनाबाद में सांस्कृतिक सप्ताह के तहत पशुओं को चारा डालते भारत विकास परिषद के सदस्य।

(Sirsa News) ऐलनाबाद। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर से एक सांस्कृतिक सप्ताह शुरू किया गया। जिसके तहत प्रथम दिन रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर श्री रामशरणम आश्रम में अमृतवाणी का पाठ किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह संघ कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को पुष्पमाला अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

श्री रामशरणम आश्रम में अमृतवाणी का पाठ किया

सभी ने राष्ट्रगान गाया व प्रसाद वितरित किया। बाद में सभी ने श्री रामशरणम आश्रम में अमृतवाणी का पाठ किया। भगवान को प्रसाद अर्पण कर भक्तों में बांटा गया। सांस्कृतिक सप्ताह के दुसरे दिन आज सोमवार को शहर की सनातन धर्मशाला के पास बनी श्री गौशाला में गऊ माता के लिए सवामणी का प्रसाद व हरे चारे की सेवा की गई।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नरेन्द्र सपरा, भोजाराम मेहता, डॉ. सुरेन्द्र गुप्ता, केसी छापोला, मंजीत ढींगरा, विनोद गिगोरानी, श्याम सुंदर जालान, डॉ. चंदूलाल चांदोरा, महेन्द्र वर्मा, हरिप्रसाद लड्डा, अनिल सोनी, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, कन्हैया लाल बंसल, डॉ. राजगोपाल बेनीवाल, दयाल सिंह भट्टी, अशोक लॉयल, अनिल मेहता, करण सपरा, उषा मेहता, प्रेमलता सपरा, मल्लिका ढींगरा, महिला प्रमुख गीता बेनीवाल, शाखा सचिव अंजू जालान सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Sirsa News : गणतंत्र दिवस पर श्री कबीर वृद्ध आश्रम में रक्तदान शिविर आयोजित