Amritsar News : उबलते आलुओं में गिरा सेवादार, हालत गंभीर

0
138
उबलते आलुओं में गिरा सेवादार, हालत गंभीर
उबलते आलुओं में गिरा सेवादार, हालत गंभीर

Amritsar News (आज समाज), अमृतसर: अमृतसर दरबार साहिब के लंगर हाल में एक सेवादार हादसे का शिकार हो गया। दरअसल सेवादार बलबीर सिंह कड़ाहे में उबलते आलुओं में गिर गए। जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। यह हादसा शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि के दौरान हुआ।

घायल सेवादार को साथी सेवादार अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सेवादार बलबीर सिंह पिछले करीब 10 साल से लंगर घर में सेवा का कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार देर रात उनका पैर अचानक फर्श पर फिसल गया और वह उबलते आलू के कड़ाहे में गिर गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के सेवादार इकट्ठा हो गए और उन्हें कड़ाहे से बाहर निकाल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में दाखिल कराया गया। बलबीर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। सेवादारों का कहना है कि घटना उस समय हुई, जब सेवादार बलबीर सिंह उबल रहे आलुओं के ऊपर आई झाग को साफ कर रहे थे।