School Timing On Durga Ashtami: हरियाणा में दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल

0
88
School Timing On Durga Ashtami: हरियाणा में दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल
School Timing On Durga Ashtami: हरियाणा में दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश
School Timing On Durga Ashtami, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में दुर्गा अष्टमी के दिन स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 30 सितंबर दिन मंगलवार दुर्गा अष्टमी पर सभी राजकीय विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट के समय अन्य दिनों के समान रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। बता दें कि शारदीय नवरात्र इस बार सोमवार यानि 23 सितंबर से शुरू हुए है, जो 1 अक्टूबर यानि दुर्गा नवमी तक चलेंगे। 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। दो अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा।

कंजक पूजन के चलते दी राहत

वर्तमान में सरकारी स्कूलों में सुबह आठ से दोपहर ढाई बजे तक का टाइम शेड्यूल है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दुर्गा अष्टमी के दिन स्कूलों में करीब दो घंटे की राहत दी गई है, ताकि सभी सुबह की पूजा और कंजक पूजन कर सके।

शिक्षा विभाग ने तैयार किया नया कैलेंडर

पिछले सत्रों में स्कूलों में टाइम का बदलाव एक मार्च से होता था। मगर, इस साल शिक्षा विभाग ने अपना नया कैलेंडर बनाया है। इसके तहत गर्मियों और सर्दियों के लिए भी समय तय किया गया है। सिंगल शिफ्ट स्कूलों और डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए गर्मियों का टाइम 16 फरवरी से 14 नवंबर रखा गया है जबकि सर्दियों का समय 15 नवंबर से 15 फरवरी रखा गया है।

हालांकि डबल शिफ्ट स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट स्कूलों के लिए इस टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। इनमें गर्मियों की टाइमिंग 16 फरवरी से 14 अक्टूबर और सर्दियों की 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक रखी गई है।

गर्मी-सर्दी में यह रहेंगी टाइमिंग

सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग गर्मियों के दौरान सुबह 8 से दोपहर ढ़ाई बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी। सिंगल शिफ्ट के लिए सर्दी की टाइमिंग सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगा। स्कूलों का यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा।

डबल शिफ्ट स्कूल की पहली शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी। सर्दियों के लिए टाइमिंग सुबह 7.55 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग दोपहर 12.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग गर्मियों में 16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक लागू रहेगी। सर्दियों में इनकी टाइमिंग 12.40 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में 28 से पहाड़ों की तरफ से चलेंगी हवाएं, तापमान में आएगी गिरावट