SBI Har Ghar Lakhpati Yojana : हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके बनाये ₹10 लाख का फंड

0
79
SBI Har Ghar Lakhpati Yojana : हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके बनाये ₹10 लाख का फंड
SBI Har Ghar Lakhpati Yojana : हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके बनाये ₹10 लाख का फंड

SBI Har Ghar Lakhpati Yojana : बचत और निवेश जो की भविष्य के लिए बेहत जरुरी है और समय पर हमारी आवश्यकता की पूर्ति भी करती है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा ऐसी कई योजनाएं चलायी जाती है जो आम लोगो के लिए बेहद फायदेमंद है और फण्ड बनाने में मदद करती है। SBI द्वारा चलायी गयी ‘हर घर लखपति’ योजना एक शानदार योजना है। यह एक आवर्ती जमा (RD) योजना है, जिसमें आप हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा करके ₹1 लाख से ₹10 लाख का फंड बना सकते हैं।

जमा की गई रकम चक्रवृद्धि ब्याज

इस योजना में SBI हर महीने जमा की गई रकम पर ब्याज देता है। ब्याज हर तीन महीने में चक्रवृद्धि होता है, यानी आपको ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। RD की अवधि के हिसाब से ब्याज दर अलग-अलग होती है। तो, निवेश और रिटर्न के लिहाज से यह योजना कितनी फायदेमंद है? इतनी निवेश राशि के साथ कौन इस योजना को ले सकता है? कितना ब्याज मिलता है? और इस योजना से ₹1 लाख या उससे अधिक का फंड कैसे बनाया जाए? आइए समझते हैं।

सभी वर्ग के लोगों के लिए बचत का एक बेहतरीन साधन

कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है। व्यक्ति इसमें सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं! माता-पिता भी अपने 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे के लिए अकाउंट खोल सकते हैं। SBI की ‘हर घर लखपति’ RD योजना उन सभी निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो हर महीने नियमित रूप से बचत करके तय समय में अपनी लक्षित राशि जमा करना चाहते हैं। यह योजना सभी वर्ग के लोगों के लिए बचत का एक बेहतरीन साधन है।

वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज 

इस योजना में सामान्य नागरिकों को अधिकतम 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.25% प्रति वर्ष ब्याज दिया जा रहा है। ये ब्याज दरें सावधि जमा के समान हैं और आपकी जमा अवधि के अनुसार बदल सकती हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज मिलता है और उनकी बचत और भी तेजी से बढ़ती है।

3 साल से 10 साल तक का निवेश विकल्प

‘हर घर लखपति’ योजना की परिपक्वता अवधि आमतौर पर 3 साल से 10 साल तक होती है। यानी आप अपनी सुविधा और वित्तीय लक्ष्य के हिसाब से 3 साल से 10 साल तक निवेश कर सकते हैं। लंबी अवधि के निवेश में आपको कंपाउंडिंग का ज़्यादा फ़ायदा मिलता है, जिससे आपका फंड तेज़ी से बढ़ता है।

₹593 से ₹25020 तक की अलग-अलग किश्तें

एसबीआई की ‘हर घर लखपति’ योजना में वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों को ₹10 लाख का फंड जुटाने के लिए हर महीने कितनी अनुमानित राशि जमा करनी होगी, इसका हिसाब नीचे दिया गया है:

  • अगर आप हर महीने ₹593 का निवेश करते हैं, तो अगले 10 साल में यह ₹1 लाख हो जाएगा:-\
  • 3 साल में ₹10 लाख जुटाने के लिए आपको हर महीने ₹25020 का निवेश करना होगा।
  • 4 साल में ₹10 लाख का फंड बनाने के लिए निवेश की रकम ₹18120 होगी।
  • 5 साल में ₹10 लाख जुटाने के लिए आपको ₹13910 का निवेश करना होगा।
  • 10 साल में ₹10 लाख बनाने के लिए आपको हर महीने ₹5760 का निवेश करना होगा।

₹40,000 तक की ब्याज आय कर-मुक्त है

अगर आवर्ती जमा (RD) से ब्याज आय ₹40 हजार तक है, तो कोई टैक्स नहीं देना होगा। वरिष्ठ नागरिकों के मामले में यह सीमा ₹50 हजार तय की गई है। अगर आय इससे ज्यादा है, तो 10% TDS काटा जाता है! इसलिए, अगर आपकी ब्याज आय इस सीमा से ज्यादा है, तो आपको टैक्स देना होगा।

फॉर्म 15G/15H भरकर छूट पाएं

अगर आप टैक्स ब्रैकेट में नहीं आते हैं, तो फॉर्म 15H-15G भरें। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक में फॉर्म 15H जमा करना होता है, और अन्य लोगों को फॉर्म 15G जमा करना होता है। फॉर्म 15G या फॉर्म 15H एक स्व-घोषणा फॉर्म है। इसमें आप बताते हैं कि आपकी आय कर सीमा से बाहर है। इस फॉर्म को जमा करने से आपका TDS नहीं कटेगा।