NFR Apprentice Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिसशिप के कुल 6,777 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार रेलवे में बतौर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी पात्रता
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास ITI का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
- रिजर्वेशन वाले उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। SC एवं ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही SC एवं ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
चुने गए प्रथम वर्ष के उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,600 रुपये स्टाइपेंड के रूप में दिया जाएगा। इसके अलावा, दूसरे वर्ष 10,560 रुपये और तीसरे वर्ष 11,040 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर प्रदान किया जाएगा।
कहां करें अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन?
अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2026 है।


