SAD-INLD Relationship: प्रकाश सिंह बादल का इनेलो से था खास रिश्ता, रैलियों में अक्सर मंच पर नजर आते थे शिअद संरक्षक

0
221
SAD-INLD Relationship
प्रकाश सिंह बादल का इनेलो से था खास रिश्ता, रैलियों में अक्सर मंच पर नजर आते थे शिअद संरक्षक

Aaj Samaj (आज समाज), SAD-INLD Relationship, चंडीगढ़: पंजाब की सियासत के मजबूत स्तंभ रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हरियाणा के इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से खास रिश्ता था। इसी के साथ हरियाणा की राजनीति में भी उनका अहम रोल रहा है। इनेलो अकाली गठबंधन के चलते हरियाणा में अकाली दल का पूरा दखल रहता रहता था। इतना ही नहीं, प्रदेश की कई सीटों पर इनेलो और अकालियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था और सरकार बनाई थी। शिअद के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री का कल रात मोहाली के अस्पताल में निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे।

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के टाइम से शुरू हुआ रिश्ता

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के समय से शुरू हुआ यह रिश्ता ओमप्रकाश चौटाला ने बखूबी निभाया। हरियाणा में होने वाली इनेलो की सभी रैलियों में प्रकाश सिंह बादल मंच पर नजर आते थे। यही नहीं, मंच से एक बार तो इनेलो ने यह भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी के संदर्भ में प्रकाश सिंह बादल फैसला लेंगे।

ओपी चौटाला के जेल में रहने के दौरान परिवार के मुखिया की तरह साथ निभाया

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के जेल जाने के बाद बादल साहब ने चौटाला परिवार का पूरा ध्यान रखा। जेबीटी भर्ती मामले में जब पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और डॉ. अजय चौटाला को सजा हुई थी। बड़े बुजुर्ग की तरह बादल साहब ने चौटाला परिवार के सभी सदस्यों ने का ध्यान रखा। यह बात अलग है कि एसवाईएल के मुददे पर इनेलो-अकाली दल का गठबंधन हरियाणा विधानसभा में टूट गया है।

चौटाला परिवार का बिखरना फैमिली के लिए कठिन था समय

उल्लेखनीय है जब विचार न मिलने पर इनेलो से अलग होकर जजपा बनी। यह समय देवीलाल परिवार के लिए काफी कठिन समय था, लेकिन संकट के इस समय में प्रकाश सिंह बादल ने परिवार को एक रखने के काफी प्रयास किए थे। उनका कहना था कि परिवार का एक रहना जरूरी है।

किसानों के मसीहा थे प्रकाश सिंह बादल: अभय चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल साहब हमारे परिवार के मुखिया थे। उनके निधन से मन काफी व्यथित है। पिछले 5 दशकों से प्रकाश सिंह बादल का हमारे परिवार से गहरा रिश्ता रहा है। वे किसानों के सच्चे मसीहा और राजनीति के पुरोधा थे उनका निधन न केवल हमारे परिवार के लिए बल्कि किसानों और समूचे देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़ें : Prakash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम व शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन

यह भी पढ़ें : Prakash Singh Badal News Update: शिअद के चंडीगढ़ कार्यालय में आज अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर, अंत्येष्टि कल

यह भी पढ़ें : Bomb Hoax In DPS: दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम की धमकी से हड़कंप

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE