Prakash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम व शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन

0
174
Prakash Singh Badal

Aaj Samaj (आज समाज), Prakash Singh Badal, चंडीगढ़:  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का आज निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रकाश सिंह बादल ने 1959 में सुरिंदर कौर से शादी की थी। सुरिंदर कौर का 2011 में कैंसर के कारण लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। प्रकाश सिंह के एक बेटा और एक बेटी हुई। बेटे का नाम सुखबीर सिंह बादल है और बेटी का परनीत कौर। परनीत कौर की शादी आदेश प्रताप सिंह कैरों से हुई है।

  • 8 दिसंबर 1927 को गांव अबुल खुराना में हुआ था जन्म
  • 5 बार बने पंजाब के सीएम, पद्म विभूषण से सम्मानित 
  • प्रकाश सिंह 1995 से 2008 तक शिअद अध्यक्ष रहे

सुखबीर बादल के पीए ने दी निधन की जानकारी

प्रकाश सिंह के बेटे और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पीए ने उनके निधन की जानकारी दी। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में उनका जन्म हुआ था। प्रकाश सिंह बादल का 1947 में राजनीतिक जीवन शुरू हुआ। वह पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

जानिए कब-कब रहे मुख्यमंत्री

प्रकाश सिंह बादल 1970 से 1971 तक फिर 1977 से 1980 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह 1995 से 2008 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर भी काम किया था। प्रकाश सिंह को 30 मार्च 2015 को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वह 1995 से 2008 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। अब सुखबीर सिंह बादल पार्टी के अध्यक्ष हैं। भारत सरकार ने प्रकाश सिंह बादल को 2015 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

राजनीति में आने से पहले बादल गांव के सरपंच थे

प्रकाश सिंह बादल पंजाब की राजनीति में आने से पहले गांव बादल के सरपंच और बाद में लंबी ब्लॉक समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने साल 1957 में पहली बार शिअद की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1969 में वह फिर से चुने गए। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री के रूप में कार्य किया।

1970 में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने

प्रकाश सिंह बादल ने चार कार्यकालों के लिए बतौर पंजाब सीएम काम किया। 1970 में वह सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे। विपक्ष में भी अहम भूमिका निभाई। वह 1972, 1980 और 2002 में विपक्ष के नेता थे। इतना ही नहीं, मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वह सांसद भी चुने गए।

प्रकाश सिंह बादल के निधन से दुखी : राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने प्रकाश सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

यह भी पढ़ें :  Supreme Court On Wrestlers: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को करेगा पहलवानों की याचिका पर सुनवाई

यह भी पढ़ें : Weather 25 April Update: देश के अधिकतर राज्यों में फिलहाल नहीं बदलेगा मौसम

यह भी पढ़ें : NIA Action on PFI: देशभर में पीएफआई के 17 ठिकानों पर एनआईए के छापे

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE