Prakash Singh Badal News Update: शिअद के चंडीगढ़ कार्यालय में आज अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर, अंत्येष्टि कल

0
258
Prakash Singh Badal News Update
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल।

Aaj Samaj (आज समाज), Prakash Singh Badal News Update, चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर आज चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। मोहाली के अस्पताल में कल रात उनका निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम संस्कार प्रकाश सिंह के पैतृक गांव बादल में गुरुवार को दोपहर एक बजे किया जाएगा।

  • मोहाली के फोर्टिस में कल रात ली अंतिम सांस
  • 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

शिअद के मुख्य दफ्तर में अंतिम दर्शन 10 से 12 बजे तक

शिअद के प्रवक्ता ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर आज सुबह 10 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित शिअद के मुख्य दफ्तर में रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे एक काफिले के रूप में गांव बादल के लिए वाया पटियाला, संगरूर, बरनाला व बठिंडा से मुक्तसर जिले के उनके पैतृक गांव बादल में पहुंचेगा।

केंद्र ने किया दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल को देश शाम करीब पौने आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। केंद्र सरकार की तरफ से प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। वहीं सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके चलते राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बन बैठा है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल सहित कई नेता अस्पताल पहुंचे

पूर्व सीएम के देहांत की सूचना के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मोहाली स्थित अस्पताल पहुंचे। उनके अलावा भाजपा नेता सुनील जाखड़ भी देर रात फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल से मुलाकात की।

प्रकाश सिंह बादल का इतना रसूख कि पीएम मोदी भी छूते थे पैर

सियासी तौर पर उनका रसूख इस कदर था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके पैर छूते थे। उन्होंने 75 साल का सफल राजनीतिक जीवन जिया। इस दौरान वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने लगातार 11 चुनाव जीते। पिछले साल वह अपनी सीट लंबी से चुनाव हार गए थे। उसके बाद वह सियासी तौर पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहे।

यह भी पढ़ें :  Prakash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम व शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का

यह भी पढ़ें : Weather 25 April Update: देश के अधिकतर राज्यों में फिलहाल नहीं बदलेगा मौसम

यह भी पढ़ें : NIA Action on PFI: देशभर में पीएफआई के 17 ठिकानों पर एनआईए के छापे

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE