Delhi Breaking News : दिल्ली में नई राजनीतिक पार्टी का उदय

0
93
Delhi Breaking News : दिल्ली में नई राजनीतिक पार्टी का उदय
Delhi Breaking News : दिल्ली में नई राजनीतिक पार्टी का उदय

आम आदमी पार्टी के 13 बागी सदस्यों ने बनाई इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसमी गर्मी के साथ-साथ राजनीतिक गर्मी भी पूरे शबाब पर है। इस राजनीतिक गर्मी का नुकसान आम आदमी पार्टी को हुआ है। जोकि बीते लोकसभा चुनाव के बाद से लगातार पतन की तरफ जा रही है। पहले लोकसभा चुनाव में सभी सात सीट हारने के बाद आप ने दिल्ली विधानसभा की सत्ता करीब एक दशक बाद गवा दी। इसके बाद एमसीडी में भी आप सत्ता से बाहर हो गई। अब आम आदमी पार्टी का बचा हुआ कुनबा भी टूटने लगा है। इसका उदाहरण गत दिवस देखने को मिला जब पार्टी के 13 पार्षदों ने बगावत करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया और एक नई राजनीतिक पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी की घोषणा कर दी।

पार्षदों ने किया थर्ड फ्रंट बनाने का फैसला

आप के बागी पार्षदों का नेतृत्व हेमचंद गोयल ने करते हुए दिल्ली में थर्ड फ्रंट बनाने का फैसला लिया। मुकेश गोयल पार्टी के अध्यक्ष होंगे। बागी पार्षदों ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि जनता से जो वादे किए गए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया। 2022 में वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर एमसीडी में पार्षद चुने गए थे। लेकिन एमसीडी की सत्ता में आने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने के शीर्ष नेतृत्व एमसीडी की सुचारू ढंग से नहीं चला पाया।

इन पार्षदों ने की है बगावत

जिन पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है उनमें हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार, हिमानी जैन का नाम शामिल है।
आप से इस्तीफा देने पर हिमानी जैन ने कहा, ष्हमने नई पार्टी बनाई है, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी। हमने आप से इस्तीफा दे दिया है। पिछले 2.5 साल में निगम में कोई काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था। हम सत्ता में थे, फिर भी हमने कुछ नहीं किया। हमने नई पार्टी बनाई है क्योंकि हमारी विचारधारा दिल्ली के विकास के लिए काम करना है। हम उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी। अब तक 15 पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं। और भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : तेज हवाओं व बारिश ने दिल्ली को दिलाई गर्मी से राहत