Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ पहुंची रेजांगला शहीद सम्मान यात्रा

0
70
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ पहुंची रेजांगला शहीद सम्मान यात्रा
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ पहुंची रेजांगला शहीद सम्मान यात्रा

राजस्थान के जोधपुर से शुरू हुई यात्रा, लेह-लद्दाख तक जाएगी
Mahendragarh News (आज समाज) महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कस्बे नारनौल में गत शाम रेजांगला शहीद सम्मान यात्रा पहुंची। नारनौल में यात्रा के पहुंचने पर यादव कल्याण सभा ने सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे। यह यात्रा राजस्थान के जोधपुर से चली है। जो लेह-लद्दाख तक जाएगी। रेजांगला पराक्रम यात्रा के सदस्यों का नारनौल पहुंचने पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने गर्म जोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर रेजांगला युद्ध के दौरान एकमात्र जीवित योद्धा कप्तान रामचंद्र यादव व शहीद परिवार के सदस्यों का पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत ही हम अमन चैन की सांस ले रहे हैं। शहीद व्यक्ति विशेष का न होकर सबका होता है।

120 जवानों ने 5000 से अधिक चीनी सैनिकों का किया था मुकाबला

यादव ने कहा कि रेजांगला के शहीदों की जीवनी की देश के इतिहास में अमर गाथा है। 1962 के भारत चीन युद्ध में 18 नवंबर को लद्दाख की चुशूल घाटी में रेजांगला दर्रे पर यह लड़ाई लड़ी गई। इस लड़ाई में 13 कुमाऊं बटालियन की चार्ली कंपनी के 120 जवानों ने जो ज्यादा कर अहीरवाल क्षेत्र के थे। इन 120 जवानों ने 5000 से अधिक चीनी सैनिकों का बड़े मजबूती से मुकाबला करते हुए उन्हें मिट्टी में मिला दिया। रेजांगला की लड़ाई में अहीरवाल क्षेत्र के रेवाड़ी, गुड़गांव और महेंद्रगढ़ जिलों के सैनिक थे।

यह भी पढ़े : आज पूरे हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़े : हिसार एयरपोर्ट पर सीएम के स्वागत की लेनी होगी अनुमति