(Rewari News) रेवाड़ी। जिले के गांव सीहा के सिद्ध श्री योगिराज बाबा रामस्वरूपदास आश्रम में महंत नरोतमदास महाराज के कुशल मार्गदर्शन में और उनके शिष्य उतराधिकारी शिष्य दीपदास महाराज की अगुवाई में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम परिसर में विभिन्न प्रकार की नस्लों 101 पौधे लगाए गए तथा इनके संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर मामराज सिंह तंवर ने पौधारोपण कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। सभी ने इन पौधों के लालन पोषण का संकल्प भी लिया। इस मौके पर महंत नरोतमदास महाराज ने कहा कि इंसान को पौधों का महत्व समझना चाहिए और हर इंसान को अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे जरूर लगाने चाहिए। दीपदास महाराज ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। आज जिस प्रकार से प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है, उसके लिए हम सभी जिम्मेवार है तथा इसे हमें ही सुधारना है। इसलिए हम सभी को विशेष अवसरों पर अन्य उत्सवों की तरह पौधरोपण भी अवश्य करना चाहिए।
Rewari News : आमजन को आपातकाल की परिस्थितियों से रूबरू करा गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी