Chandigarh Breaking News : स्वास्थ्य सेवाओं में आया क्रांतिकारी बदलाव : केजरीवाल

0
73
Chandigarh Breaking News : स्वास्थ्य सेवाओं में आया क्रांतिकारी बदलाव : केजरीवाल
Chandigarh Breaking News : स्वास्थ्य सेवाओं में आया क्रांतिकारी बदलाव : केजरीवाल

आप सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया

Chandigarh Breaking News  (आज समाज), चंडीगढ़ : दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हा है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तभी से आम आदमी के लिए योजनाओं पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं जो आम आदमी के लिए वरदान साबित होंगे। केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लोगों को एक पैसे खर्च किए बिना सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है।

पिछली सरकारों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर नहीं दिया ध्यान

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह कार्य 50 वर्ष पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश यह देश पर राज करने वालों के एजेंडे में कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है ताकि वे जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।

देश को विश्व गुरु बनाने वालों को आम आदमी की परवाह नहीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने का दावा करने वालों ने आज तक देश को इन बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा, जिस कारण देश पीछे रह गया। सिंगापुर, जापान, जर्मनी जैसे देशों का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन देशों ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया, इसी कारण वे आज सफल हैं। उन्होंने कहा कि आज द्वारा किया जा रहा यह कार्य वास्तव में राष्ट्र निर्माण का असली काम है। एक उदाहरण स्वरूप उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कठोर प्रयासों के कारण भारत सरकार के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में पंजाब शिक्षा के मामले में पहले स्थान पर रहा है, जबकि वर्ष 2017 में पंजाब का स्थान 17वां था।

ये भी पढ़ें : Jalandhar Crime News : जालंधर में हथियारों सहित वांछित बदमाश काबू