Friday Sugar Donation: शुक्रवार को चीनी का दान क्यों नहीं किया जाता है? जानिए वजह

0
118
Friday Sugar Donation: शुक्रवार को चीनी का दान क्यों नहीं किया जाता है? जानिए वजह
Friday Sugar Donation: शुक्रवार को चीनी का दान क्यों नहीं किया जाता है? जानिए वजह

शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी को समर्पित है ये दिन
Friday Sugar Donation, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व है। माना जाता है कि सेवा भाव से किया गया दान न सिर्फ पुण्य देता है, बल्कि हमारे कुंडली के दोषों को भी शांत करता है। हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह को समर्पित है। इसी तरह, शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और सुख-समृद्धि के दाता शुक्र ग्रह का माना जाता है।

वैसे तो शुक्रवार के दिन दान करना बेहद शुभ होता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिनका दान इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इन्हीं में से एक चीज है, चीनी, लेकिन आखिर शुक्रवार को चीनी का दान करने से क्यों मना किया जाता है और इसका आपके जीवन पर क्या असर पड़ सकता है।

क्यों नहीं किया जाता चीनी का दान?

ज्योतिष शास्त्र में चीनी को मिठास, सुख-सुविधा और शुक्र ग्रह से जुड़ी वस्तु माना जाता है। शुक्र ग्रह जीवन में ऐश्वर्य, प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक सुख और आर्थिक समृद्धि का कारक माना जाता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन चीनी का दान करने से व्यक्ति अपनी सुख-संपन्नता और सकारात्मक शुक्र ऊर्जा का एक हिस्सा दान कर देता है। धार्मिक मान्यताओं में माना गया है इससे शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है।

शुक्र ग्रह कमजोर होने के क्या संकेत माने जाते हैं?

ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो जाए तो उसे जीवन में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को आर्थिक अस्थिरता, वैवाहिक जीवन में मतभेद, मानसिक तनाव या सुख-सुविधाओं की कमी का अनुभव हो सकता है। यही कारण है कि शुक्रवार के दिन शुक्र से संबंधित वस्तुओं के दान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुक्रवार को क्या दान करना शुभ माना जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चीनी का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। लेकिन शुक्रवार के दिन कुछ और वस्तुओं का दान बहुत शुभ फलदायी माना गया है। जैसे, सफेद कपड़े, चावल, खीर, दूध, दही और जरूरतमंद महिलाओं को सौंदर्य सामग्री का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा गरीबों को भोजन कराना और माता लक्ष्मी की पूजा करना भी विशेष पुण्यदायी माना जाता है।

क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं?

धार्मिक ग्रंथों और लोक मान्यताओं में शुक्रवार को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का दिन माना गया है। इसलिए इस दिन ऐसे काम करने की सलाह दी जाती है जो सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और पारिवारिक सुख को बढ़ावा दें। इसी वजह से चीनी और कुछ अन्य शुक्र से जुड़ी वस्तुओं का दान करने से बचने की परंपरा है।

  • TAGS
  • [post_tags]