Mangal Mahadasha: मंगल की महादशा और उसके लक्षण क्या होते हैं ?

0
219
Mangal Mahadasha: मंगल की महादशा और उसके लक्षण क्या होते हैं ?
Mangal Mahadasha: मंगल की महादशा और उसके लक्षण क्या होते हैं ?

जानें मंगलवार को इसके लिए क्या करें उपाय?
Mangal Mahadasha, (आज समाज), नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में 09 ग्रहों का वर्णन किया गया है। सभी ग्रह बहुत महत्वपूर्ण है। इन्हीं ग्रहों के प्रभाव में ही व्यक्ति का सारा जीवन रहता है। हर व्यक्ति के ऊपर किसी न किसी ग्रह की महादशा और अंतर्दशा समय-समय पर आती है। ग्रहों की ये महादशा और अंतर्दशा व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह असर डालती हैं।

अगर कुंडली में कोई ग्रह शुभ स्थिति में है, तो महादशा का फल मंगलकारी होता है। वहीं, अगर ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, तो व्यक्ति के जीवन में संघर्ष बढ़ जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और शौर्य का कारक ग्रह माना गया है। आइए जानते हैं मंगल की महादशा क्या होती है। इसके लक्षण क्या होते है? साथ ही जानते हैं इसके उपाय।

मंगल की महादशा क्या होती है?

वैदिक ज्योतिष में मंगल की महादशा एक महत्वपूर्ण अवधि मानी जाती है। मंगल की महादशा की ये अवधि सात वर्षों की होती है। मंगल की महादशा के प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों ही तरह से दिख सकते हैं। मंगल की महदशा का प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में इसकी स्थिति पर निर्भर करता है। अगर व्यक्ति की कुंडली में मंगल शुभ है, तो महादशा के दौरान जीवन में ऊर्जा, साहस और महत्वाकांक्षा बढ़ा सकता है। वहीं अशुभ होने पर मंगल दुर्घटनाओं, क्रोध, और झगड़ों का कारण भी बन सकता है।

मंगल की महादशा के लक्षण

मंगल की महादशा के लक्षण शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। ये कुंडली में मंगल की स्थिति पर निर्भर करते हैं। अगर कुंडली में मंगल शुभ है, तो महादशा के समय व्यक्ति की साहस, दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। करियर में सफलता मिलती है। संपत्ति अर्जित होती है। व्यक्तिगत संबंध अच्छे होते हैं। वहीं, अशुभ मंगल होने पर महादशा के दौरान संघर्ष, आक्रमकता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जीवन में बढ़ती हैं।

मंगल की महादशा के उपाय

मंगल की महादशा के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। मंगलवार को लाल कपड़े, मसूर दाल, गुड़, और तांबा दान करें। ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र का जप करें। हर मंगलवार को व्रत रखें। मंगलवार को रक्तदान करें।

ये भी पढ़ें: हथेली में कहां होती है शनि रेखा, जानें ये जीवन में कैसा देती है परिणाम?

  • TAGS
  • [post_tags]