27 मार्च को मनाया जाएगा रामनवमी का पर्व
Ram Navami, (आज समाज), नई दिल्ली: अयोध्या के भव्य राम मंदिर से लेकर देश के कोने-कोने में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। हिंदू धर्म में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का विशेष महत्व है, जिसे हम रामनवमी के रूप में मनाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2026 की रामनवमी बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इस दिन शोभन योग का एक बहुत ही दुर्लभ और शुभ मेल बनने जा रहा है। जो कुछ राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं।
रामनवमी 2026, शुभ मुहूर्त और तिथि
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष नवमी तिथि की शुरूआत 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से होगी और इसका समापन 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर होगा। शास्त्रों में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए 27 मार्च 2026 को ही रामनवमी का पावन पर्व मनाना जाएगा।
क्या है शोभन योग?
ज्योतिष शास्त्र में शोभन योग को सुख, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना गया है। इस योग में की गई पूजा-अर्चना और शुभ कार्य न केवल सफल होते हैं, बल्कि उनका फल भी कई गुना बढ़कर मिलता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
इन राशियों के लिए खुलेगा किस्मत का ताला!
रामनवमी पर बन रहे इस दुर्लभ संयोग और नवपंचम राजयोग के प्रभाव से कुछ विशेष राशियों को आर्थिक लाभ और करियर में बड़ी उन्नति मिलने के प्रबल संकेत हैं:
- मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। यदि आप करियर से जुड़ा कोई साहसी फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को पुराने लंबे समय से चले आ रहे विवादों और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में मुनाफे के योग बन रहे हैं और परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
- सिंह राशि: 2026 की सबसे भाग्यशाली राशियों में सिंह राशि प्रमुख है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी।
- कन्या राशि: कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि आपका कहीं फंसा हुआ धन वापस मिलने की पूरी संभावना है।
ये भी पढ़ें: अगर नहीं हो रही है शादी, तो नवरात्रि में करें उपाय, जल्द बजेगी शहनाई


