Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी व आंधी चलने का अनुमान

0
217
Weather
Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत से पूर्वोत्तर तक फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी व आंधी चलने का अनुमान

Weather, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक देश के कई राज्यों में मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने वाला है। उत्तर भारत के पहाड़ों में इस दौरान बारिश व बर्फबारी के साथ तेज आंधी चलने का अनुमान है, वहीं मैदानों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जो खासकर गेहूं के लिए नुकसान देने वाली होंगी।

26 मार्च से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ेगी हलचल

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार खासतौर पर 26, 27 और 28 मार्च को दो पश्चिमी विक्षोभ व सक्रिय चक्रवाती परिसंचरणों की वजह से मध्य, उत्तर-पश्चिम व पूर्वोत्तर भारत में बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसमी हलचल बढ़ेगी और इसके असर से गुरुवार को हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान मैदानी तथा मध्यवर्ती कुछ जगहों पर 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। पहाड़ों में बिजली भी गिर सकती है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

28 मार्च से एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

हरियाणा, पंजाब व देश की राजधानी दिल्ली में भी गुरुवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को उत्तराखंड व दिल्ली में हल्की बारिश तथा यूपी में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। शनिवार यानी 28 मार्च से एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है जिससे हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश व हिमपात का अनुमान है। राजस्थान के क्षेत्रों में भी शनिवार से बारिश के आसार हैं।

हरियाणा-पंजाब में फसलों को नुकसान का डर

मौसमी गतिवधियों में बदलाव से विशेष तौर पर हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश के खेतों में पक कर खड़ी रबी की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। कृषि विभाग के अनुसार इस समय उत्तर भारत के बड़े भाग में गेहूं कटान के लिए खड़ी है। पंजाब, हरियणा व यूपी के किसान गेहूं के साथ, चना और सरसों बोते हैं, जिनकी कटाई अंतिम चरण की ओर है। अगर, ऐसे पीक टाइम में बेमौसम बारिश व आंधी और ओलावृष्टि होती है तो गेहंू जमीन पर लेट सकती और पानी भरने से सड़ सकती है। ऐसे में फसल की कटाई बेहद मुश्किल-जटिल हो जाती है और अनाज की क्वालिटी भी खराब हो जाती है।

ये भी पढ़ें : India Weather Change: देशभर में कई सिस्टम बनने की वजह से बदला है मौसम

  • TAGS
  • [post_tags]