वास्तु दोष की वजह से दुखी और परेशान रहता है इंसान
Vastu Dosh Upay, (आज समाज), नई दिल्ली: घर में वास्तु दोष लग जाता है, तो इंसान के जीवन को परेशानियां घेर लेती हैं। वास्तु दोष की वजह से इंसान तमाम प्रयासों के बाद भी दुखी और परेशान रहता है। इतना ही नहीं दुख और दुर्भाग्य इंसान का पीछा नहीं छोड़ता। अगर आप भी जीवन में बीमारियों व कर्ज से परेशान हैं और जीवन के हर क्षेत्र में संघर्ष कर संघर्ष कर रहे हैं, तो इसकी वजह वास्तु दोष हो सकती है।
वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है। इसमें वास्तु दोष के निवारण और जीवन को सुखमय बनाने के कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर आप इन उपायों को करते हैं, तो घर में कभी भी वास्तु दोष नहीं लगेगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
मुख्य द्वार को साफ रखें
नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा घर के मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती है। ऐसे में घर को साफ-सुथरा रखें। दरवाजे पर जूते-चप्पल, टूटी वस्तुएं और कबाड़ नहीं रखें। घर के मेन गेट के सामने रोजाना सफाई करें।
नमक से करें ये दो काम
नमक के द्वारा घर की नकारात्मक उर्जा का नाश हो सकता है, इसलिए घर में नमक का उपाय अवश्य करें। घर में पोंछा लगाने के पानी में सेंधा नमक मिलाएं। साथ ही रात के समय एक कटोरी में नमक घर के किसी कोने में रखें।
घर में पौधे लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे लगाना शुभ माना गया है। घर में तुलसी का पौधा लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। मनी प्लांट और बांस का पौधा भी घर में लगाएं। इन दोनों पौधों को घर की उत्तर दिशा में लगाएं।
पूजा में घंटी और शंख बजाएं
पूजा के समय घर में घंटी और शंख बजाएं। ऐसा करने घर की नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाती है। शंख और घंटी की ध्वनि से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।
मंदिर में साफ-सफाई रखें
घर के मंदिर में साफ-सफाई रखें। रोजाना सुबह-शाम दीपक जलाएं। घर के मंदिर में टूटे दीपक और खंडित मूर्तियां हटा दें। ऐसा करने से घर में कभी वास्तु दोष नहीं लगता।
ये भी पढ़ें: मंगलवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें


