Hariyali Teej: हरियाली तीज की कैसे हुई शुरूआत? जानें किसने किया था सबसे पहले ये व्रत

0
90
Hariyali Teej: सनातन धर्म में व्रत और त्योहारों का खास महत्व होता है। हर माह में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं।
Hariyali Teej: Hariyali Teej: सनातन धर्म में व्रत और त्योहारों का खास महत्व होता है। हर माह में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं।

15 अगस्त के दिन रखा जाएगा हरियाली तीज का व्रत
Hariyali Teej, (आज समाज), नई दिल्ली: सावन माह में हरियाली तीज मनाई जाती है। ये महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण व्रत होता है। हरियाली तीज का व्रत हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। सावन में ये महिलाओं का सबसे बड़ा व्रत माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए व्रत रखती हैं।

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 15 अगस्त के दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरियाली तीज की शुरूआत किस तरह से हुई थी? किसने सबसे पहले इसका व्रत रखा था? अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है

धार्मिक मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत रखने और विधि-विधान से शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने पर विवाहित महिलाओं को अंखड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है। कुंवारी कन्याएं भी अच्छे जीवनसाथी की कामना करते हुए इस दिन व्रत व शिव और मां पार्वती क पूजन करती हैं।

मां पार्वती ने किया था सबसे पहले व्रत

पौराणिक कथा के अनुसार, पर्वतराज हिमालय की बेटी पार्वती जी ने सबसे पहले हरियाली तीज का व्रत किया था। माता पार्वती के मन में भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में पाने की इच्छा थी। इसके लिए माता ने 107 जन्मों तक कठोर तपस्या की। फिर 108वें जन्म में भोलेनाथ ने उनकी मनोकामना पूरी की। माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ ने सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन माता पार्वती की तपस्या और प्रार्थना स्वीकार की थी। इसलिए हर साल इस तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है।

हरियाली तीज का महत्व

मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत रखने से सुहागिनों को पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है, क्योंकि हर विवाहित महिला ये चाहती है कि जिस तरह से महादेव और माता पार्वती की जोड़ी बनी है, उसी तरह उनका भी उनके पति के साथ संग हमेशा बना रहा। वहीं कुंवारी कन्याओं को हरियाली तीज के व्रत और पूजा के प्रभाव से मनचाहा वर प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें: 25 तारीख से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत

  • TAGS
  • [post_tags]