Maa Katyayani Puja Vidhi: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को ऐसे करें प्रसन्न? जानें सही भोग और विधि

0
201
Maa Katyayani Puja Vidhi: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को ऐसे करें प्रसन्न? जानें सही भोग और विधि
Maa Katyayani Puja Vidhi: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को ऐसे करें प्रसन्न? जानें सही भोग और विधि

मां कात्यायनी को शक्ति, साहस और विजय की देवी माना जाता है
Maa Katyayani Puja Vidhi, (आज समाज), नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का आज छठा दिन है। आज का दिन आदिशक्ति के छठे स्वरूप मां कात्यायनी को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवी कात्यायनी ने ही महिषासुर का वध किया था, जिसके कारण इन्हें दानवों की संहारक भी कहा जाता है।

ऐसी मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से मां कात्यायनी की उपासना करते हैं, उनके विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और उन्हें सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए सही भोग, पूजा विधि और इससे जुड़ी खास बातें।

मां कात्यायनी का दिव्य स्वरूप

मां कात्यायनी का स्वरूप बहुत ही चमकीला और भव्य है। इनकी चार भुजाएं हैं। दाईं ओर का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में है और नीचे वाला हाथ वरद मुद्रा में। बाईं ओर के ऊपर वाले हाथ में तलवार है और नीचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। इनका वाहन सिंह है।

मां कात्यायनी की पूजा विधि

  • सबसे पहले कलश और उसमें स्थापित देवताओं की पूजा करें।
  • हाथ में जल लेकर मां कात्यायनी का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।
  • मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं।
  • देवी को पीले रंग के वस्त्र, पीले फूल, हल्दी की गांठ और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।
  • सबसे आखिर में घी का दीपक जलाएं और मां की आरती करें।

पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है, नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। वहीं विशेष रूप से अविवाहित कन्याओं के लिए मां कात्यायनी की पूजा बहुत ही फलदायी मानी जाती है।

मां कात्यायनी की आरती

जय जय अम्बे जय कात्यायनी. जय जगमाता जग की महारानी।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहां वरदाती नाम पुकारा।
कई नाम हैं कई धाम हैं। यह स्थान भी तो सुखधाम है।
हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी। कही योगेश्वरी महिमा न्यारी।
हर जगह उत्सव होते रहते। हर मन्दिर में भगत हैं कहते।
कात्यायनी रक्षक काया की। ग्रंथि काटे मोह माया की।
झूठे मोह से छुडाने वाली। अपना नाम जपाने वाली।
बृहस्पतिवार को पूजा करिए। ध्यान कात्यायनी का धरिये।
हर संकट को दूर करेगी। भंडारे भरपूर करेगी।
जो भी मां को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे।

मां कात्यायनी स्तोत्र पाठ

कंचनाभा वराभयं पद्मधरा मुकटोज्जवलां। स्मेरमुखीं शिवपत्नी कात्यायनेसुते नमोअस्तुते॥
पटाम्बर परिधानां नानालंकार भूषितां। सिंहस्थितां पदमहस्तां कात्यायनसुते नमोअस्तुते॥
परमांवदमयी देवि परब्रह्म परमात्मा। परमशक्ति, परमभक्ति,कात्यायनसुते नमोअस्तुते॥

ये भी पढ़ें: अगर नहीं हो रही है शादी, तो नवरात्रि में करें उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

  • TAGS
  • [post_tags]