Shani Ke Upay: शनि की महादशा और साढ़ेसाती ने कर रखा है परेशान? इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत

0
227
Shani Ke Upay: शनि की महादशा और साढ़ेसाती ने कर रखा है परेशान? इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत
Shani Ke Upay: शनि की महादशा और साढ़ेसाती ने कर रखा है परेशान? इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत

न्यायाधीश और कर्मफल दाता माने जाते है शनिदेव
Shani Ke Upay, (आज समाज), नई दिल्ली: सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव न्यायाधीश और कर्मफल दाता माने जाते हैं। शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल और दंड प्रदान करते हैं। जन्म कुंडली में शनि की स्थिति प्रतिकूल होने पर इंसान को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वहीं शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान शनि लोगों की परीक्षा लेते हैं। महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान जो इंसान गलत कर्मों में लिप्त रहता है, शनि उसको बहुत कष्ट दिया करते हैं।

जब व्यक्ति पर शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या चलती है, तो उसे जीवन में कुछ संकेत मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। साथ ही जानते हैं महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के अचूक उपायों के बारे में भी।

शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के लक्षण

जब व्यक्ति पर शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या चलती है, तो उसके बनते हुए कामों में अचानक रुकावट पैदा हो जाती है। करियर में अस्थिरता आती है और बेवजह धन का खर्च शुरू हो जाता है। लगातार बीमारी या पैरों की दिक्कत बनी रहती है। मानसिक अशांति बनी रहती है और फैसले लेने में भी परेशानियां आती हैं।

शनि के कष्टों से मुक्ति के उपाय

शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ जरूर करें। इसके साथ ही शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर 7 बार परिक्रमा करें। काले कुत्ते को रोटी और चींटियों को आटा खिलाएं। एक कटोरी सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उसे शनिवार को किसी जरूरतमंद को दान कर दें।

शनिवार को क्षमता के अनुसार गरीबों व जरुरतमंद लोगों के बीच काली उड़द की दाल, काले तिल, सरसों का तेल, जूते-चप्पल या फिर काले रंग के कपड़ों का दान करें। मान्यता है कि इस सभी उपायों को करने से शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी वैशाख अमावस्या, जानें स्नान-दान का मुहूर्त

  • TAGS
  • [post_tags]