WiFi Router Vastu: वाईफाई भी चमका सकता है भाग्य, बस लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

0
351
WiFi Router Vastu: वाईफाई भी चमका सकता है भाग्य, बस लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान
WiFi Router Vastu: वाईफाई भी चमका सकता है भाग्य, बस लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

आज इंटरनेट बन चुका है जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा
WiFi Router Vastu, (आज समाज), नई दिल्ली: आज इंटरनेट का दौर है। आज के समय में इंटरनेट दुनिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। शहर हो या गांव, हर घर में इंटरनेट मोबाइल या फिर वाईफाई राउटर के रूप में मौजूद है। आॅनलाइन पढ़ाई, स्मार्ट टीवी, सीसीटीवी और वर्क फॉर्म होम के लिए इंटरनेट बहुत जरूर बन चुका है। वाईफाई राउटर अब ज्यादातर घरों में उपयोगी डिवाइस के रूप में है।

हालांकि, आज लोग तकनीक के साथ-साथ वास्तु नियमों पर भी ध्यान देते हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि घर में राउटर सही दिशा और तरीके से लगवाया जाता है, तो ये जीवन और किस्मत पर प्रभाव डालता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वाईफाई राउटर लगवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

वाईफाई राउटर लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

राउटर की दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार, राउटर लगवाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा सबसे बेहतर मानी गई है। इस दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। यह दिशा ज्ञान, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी हुई मानी जाती है। इस दिशा में राउटर लगवाने से घर में उन्नति और सोच में स्पष्टता आती है।

अगर उत्तर-पूर्व में जगह न हो, तो पूर्व दिशा भी पूर्व दिशा भी राउटर लगवाने के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। यह दिशा नई शुरूआत और तरक्की का प्रतीक है। इस दिशा में राउटर लगवाने से करियर और पढ़ाई से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में राउटर नहीं लगवाना चाहिए।

राउटर की ऊंचाई: वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किसी भी बिजली से चलने वाले उपकरण को जमीन पर रखने से बचना चाहिए। इसलिए राउटर को हमेशा थोड़ी ऊंचाई पर लगवाना चाहिए। इसको दीवार, टेबल या रैक पर रखने से ऊर्जा का प्रवाह बेहतर रहता है।

साफ खुली जगह: राउटर के आसपास गंदगी या भारी सामान नहीं होना चाहिए।

यहां न रखें राउटर: राउटर को बेडरूम में नहीं लगवाना चाहिए। इसके अलावा पूजा स्थान और रसोईघर में भी इसे लगवाने से बचना चाहिए। राउटर को पानी के स्रोतों और भारी धातु की वस्तुओं से भी दूर रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी वैशाख अमावस्या, जानें स्नान-दान का मुहूर्त